फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian couple released video and says leader of America shouls be like Joe Biden

भारतीय दंपति ने जारी किया वीडियो, ‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो’

Sun, 23 Aug 2020 04:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Aug 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
Indian couple released video and says leader of America shouls be like Joe Biden
जो बिडेन और कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

सिलिकन वैली के एक भारतीय दंपति ने जो बिडेन और कमला हैरिस के प्रचार में एक म्यूजिक कैंपेन वीडियो रिलीज किया है। वीडियो के जरिये भारतीय अमेरिकी नागरिकों से इन्हें वोट देने की अपील की गई है। विनिता भूटोरिया व उनके पति अजय जियान भूटोरिया ने वीडियो शुरू करते हुए कहा, ‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन



143 सेकेंड के वीडियो में हिंदी, गुजराती, पंजाबी और बांग्ला समेत विभिन्न भाषाओं में भारतीय अमेरिकी समुदाय से वोट की मांग कर रहे हैं और जो बिडेन व कमला हैरिस के लिए समर्थन की अपील भी की है।



बता दें कि राष्ट्रपति चुनावों में अब 100 से कम दिन रह गए हैं, इसलिए राष्ट्रपति पद के दोनों ही उम्मीदवार भारतीय मूल के लोगों को रिझाने में लग चुके हैं। ट्रंप और बिडेन को इस छोटे लेकिन प्रभावी समुदाय का पता है। इसलिए दोनों ही नेता इन्हें अपने पाले में करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। 

इस बात का सबूत डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना है। बिडेन को पता है कि हाल ही में, भारतीय मूल के लोगों का वोट रिपब्लिकन की तरफ खिसक रहा है, इसलिए उन्हें ऐसा होने से रोकना होगा। 

 दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता भारतीय समुदाय में बढ़ रही है। ट्रंप भी इस बात को बखूबी जानते हैं, इसलिए पिछले साल सितंबर में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को ट्रंप ने भुनाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस कार्यक्रम में कहना, 'अबकी बार ट्रंप सरकार' इस बात का सबूत है। 

वहीं, इस साल फरवरी में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति का आना और लोगों को संबोधित करना, अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को संदेश है कि रिपब्लिकन पार्टी उनके साथ खड़ी है। हालांकि, हाल ही में एच-1बी वीजा को लेकर भारतीय अमेरिकी नागरिकों का एक समूह ट्रंप से खासा निराश है।  


भारतीय समुदाय तीसरा सबसे बड़ा समुदाय
अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की तादाद 44 लाख के करीब है, जिनमें से 25 लाख के करीब वोट देने के लिए योग्य हैं। एशियाई मूल के लोगों में भारतीय समुदाय तीसरा सबसे बड़ा वोट बैंक है। हालांकि, भारतीय मूल के लोगों की अमेरिका की आबादी में हिस्सेदारी केवल 2 फीसदी ही है, लेकिन अमेरिकी राजनीति में उनका खासा प्रभाव है। 

भारतीय अमेरिकी वोटरों को मूल रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के वोटर्स के रूप में देखा जाता है। लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव दर्ज किए जा रहे हैं, जहां ज्यादा से ज्यादा भारतीय अमेरिकी नागिरकों का झुकाव रिपब्लिकन पार्टी की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed