फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Consulate condemns assault on Sikh student in Canada, calls for action

Canada: कनाडा में सिख किशोर पर हुए हमले की भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की निंदा, जल्द कार्रवाई करने की मांग

Sat, 16 Sep 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 09:38 AM IST
सार

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है, इस साल ब्रिटिश कोलंबिया में सिख युवक पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च में एक छात्र पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
Indian Consulate condemns assault on Sikh student in Canada, calls for action
इस साल शहर में सार्वजनिक परिवहन में सवार किसी सिख युवक के खिलाफ हिंसा की यह दूसरी घटना है। - फोटो : social media

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक 17 वर्षीय सिख किशोर पर घृणा अपराध के तहत हमला किया गया था। पीड़ित सिख किशोर हाई स्कूल का छात्र है। सार्वजनिक बस में झगड़े के बाद किशोर को बस स्टॉप पर निशाना बनाया गया। इस दौरान पीड़ित छात्र को जमकर पीटा गया और उस पर काली मिर्च का स्प्रे किया गया। इस घटना को लेकर भारतीयों में गुस्सा है। वहीं, वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


जांच की मांग
भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हम केलोना में एक भारतीय किशोर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया।  
विज्ञापन


यह है मामला
घटना सोमवार को केलोना में रटलैंड रोड की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्र रटलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने बस का इंतजार कर रहा था, तभी दो व्यक्ति आ गए। जब छात्र बस में चढ़ रहा था तो पहले उसे रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद उसे धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही लाइटर लहरात हुए धमकी दी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने मोबाइल फोन से उसकी रिकॉर्डिंग भी की। जब छात्र पीछे हटा तो हमलावरों का फोन उनके हाथ से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए व्यक्तियों ने बस चालक के सामने सिख छात्र को लात और मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। वहीं, चालक ने हमलावरों को नहीं रोका बल्कि सभी को बस से उतार दिया। बस से उतरने के बाद, पीड़ित छात्र को और मारा गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने काली मिर्च भी छिड़की। आसपास खड़े लोगों ने भी व्यक्तियों को नहीं रोका। 


हमले की यह दूसरी घटना 
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बयान में कहा था कि पीड़ित सिख किशोर के बस से उतरने के बाद उस पर हमला किया गया। घटना पर कनाडा के विश्व सिख संगठन ने नाराजगी जताई थी और आरोप लगाया कि पीड़ित छात्र को बस में भी पीटा गया था। विश्व सिख संगठन की उपाध्यक्ष गुंतास कौर ने घटना को अस्वीकार्य और हैरान करने वाला बताया। बता दें, इस साल ब्रिटिश कोलंबिया में सिख युवक पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च में भारतीय मूल के छात्र गगनदीप सिंह पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed