फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Christian in UAE Who Built Mosque Hosts Iftar For 800 Muslim Workers

यूएई में मस्जिद बनवाकर कर्मियों को इफ्तार कराने वाले भारतीय ईसाई बने धार्मिक सद्भावना की मिसाल

Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Christian in UAE Who Built Mosque Hosts Iftar For 800 Muslim Workers
साजी चेरियन (फाइल फोटो)

जब दुनिया भर के देश अतिवाद के कारण आए दिन होने वाली हिंसा से जूझ रहे हैं, ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात में मस्जिद बनाने और रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार कराने वाले एक भारतीय ईसाई धार्मिक सद्भावना की मिसाल पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


केरल के कायमकुल के रहने वाले साजी चेरियन (49) ने फुजैरा में मुस्लिम कर्मियों के लिए पिछले साल एक मस्जिद बनवाई थी। उन्होंने यह मस्जिद कर्मियों के उस आवासीय स्थल पर बनवाई है जो उन्होंने 53 कंपनियों को किराए पर दिया है।
विज्ञापन


चेरियन ने देखा कि कर्मी नमाज पढ़ने के लिए निकटवर्ती मस्जिद में जाते हैं जिसके लिए उन्हें अपनी कमाई टैक्सी किराए पर खर्च करनी पड़ती है। यह देखने के बाद उन्होंने मरियम उम्म ईसा मस्जिद का निर्माण करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि कुछ सौ दिरहम के साथ 2003 में यूएई पहुंचे चेरियन कई कंपनियों के कर्मियों एवं अधिकारियों समेत करीब 800 लोगों को इफ्तार कराते हैं। समाचार पत्र ने चेरियन के हवाले से कहा, ‘‘मस्जिद पिछले साल रमजान की 17वीं रात को खुली थी। इसलिए, मैं केवल शेष दिनों के लिए ही इफ्तार करवा पाया था। इस साल से, मैं हर रोज ऐसा करूंगा।’ 

मस्जिद में बुधवार को इफ्तार करने वाले पाकिस्तानी बस चालक अब्दुल कायूम (63) ने कहा, ‘‘दुनिया को चेरियन जैसे लोगों की आवश्यकता है। यदि दुनिया में उनके जैसे लोग नहीं होंगे, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। हम उनके लिए दुआ करते हैं।’’ 


एक कंपनी में भारतीय सहायक प्रबंधक वजास अब्दुल वाहिद ने कहा कि इलाके में 50 से अधिक कंपनियों के कर्मी रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ कर्मी एवं श्रमिक अलग अलग आवास में रहते हैं, लेकिन हम जब यहां आते हैं, तब हम बराबर होते हैं। हम साथ नमाज पढ़ते हैं और इफ्तार करते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed