{"_id":"5c99b6c1bdec2239135eb940","slug":"indian-changed-scotland-yard-building-to-five-star-hotel-in-london","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ने फाइव स्टार होटल में बदला 1829 का स्कॉर्टलैंड यार्ड बिल्डिंग, खर्च किए 685 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय ने फाइव स्टार होटल में बदला 1829 का स्कॉर्टलैंड यार्ड बिल्डिंग, खर्च किए 685 करोड़ रुपये
Tue, 26 Mar 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, लंदन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
स्कार्टलैंड यार्ड होटल
- फोटो : London Post
स्कॉर्टलैंड स्थित लंदन पुलिस यार्ड को एक भारतीय मूल के उद्योगपति ने आलीशान फाइव स्टार होटल में बदल दिया है। ग्रेट स्कॉर्टलैंड यार्ड नाम की इस बिल्डिंग को भारतीय उद्योगपति यूसुफ अली कादेर ने साल 2015 में लगभग 1000 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह बिल्डिंग पहले ब्रिटिश मेट्रोपोलिटन पुलिस का ऑफिस हुआ करती थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल को बनाने में लगभग 685 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस होटल में कुल 153 कमरे हैं। इस इमारत को फंड जुटाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने साल 2013 में गेलियार्ड होम्स को बेच दिया था। इसका निर्माण 1829 में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल को बनाने में लगभग 685 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस होटल में कुल 153 कमरे हैं। इस इमारत को फंड जुटाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने साल 2013 में गेलियार्ड होम्स को बेच दिया था। इसका निर्माण 1829 में किया गया था।
विज्ञापन
ये सुविधाएं हैं उपलब्ध
इस होटल में बार, रेस्टोरेंट, चाय पार्लर, स्वीमिंग पूल सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां अपराधियों को रखे जाने वाले सेल को शानदार कमरों में बदला गया है जिसे लोग किराए पर ले सकेंगे। इस होटल के कुछ कमरों से ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध जगहों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ठहरने का इतना आएगा खर्च
स्कार्टलैंड यार्ड होटल
- फोटो : London Post
रिपोर्ट्स के अनुसार यहां एक रात का किराया लगभग नौ लाख रुपये के आस-पास है। यहां कैदियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां भी मेहमानों को दिखाया जाएगा।
शानदार लुक देने के लिए इस होटल में विभिन्न मार्बल्स, स्टोन, क्रिस्टल, वुड और लेयर्स सहित बेहतरीन सामान लगाए गए हैं। इसके अलावा इटली, वियतनाम, चीन, जापान और तुर्की सहित 200 से अधिक विभिन्न कस्टम-मेड सामग्रियों, झूमर और फिटिंग्स का प्रयोग किया गया है।