फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian authorities trying to find 'depressed' woman student from Hyderabad after mother seeks help to bring he

New York: शिकागो में अवसाद और भुखमरी की हालत में दिखी छात्रा, मां ने भारत वापस लाने के लिए लगाई मदद की गुहार

Fri, 28 Jul 2023 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर बेटी को घर वापस लाने के लिए मदद मांगी है। यह पत्र बीआरएस नेता खलीकुर रहमान ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है। वहीं, शिकागो में भारत का वाणिज्य दूतावास छात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Indian authorities trying to find 'depressed' woman student from Hyderabad after mother seeks help to bring he
सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी को ढूंढने में लगा भारत का वाणिज्य दूतावास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद की एक छात्रा हाल ही में शिकागो की सड़क पर अवसाद और भुखमरी की हालत में देखी गई। बेटी की यह हालत देखकर मां ने सरकार से उसे भारत वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वहीं, शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने आश्वासन दिया है कि हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन

मां ने लिखा पत्र

मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर बेटी को घर वापस लाने के लिए मदद मांगी है। यह पत्र भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता खलीकुर रहमान के ट्विटर पेज पर पोस्ट किया गया है। तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी साल 2021 में डेट्राइट के TRINE विश्वविद्यालय से एमएस करने के लिए अमेरिका गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से वह बेटी के संपर्क में नहीं थीं। हाल ही में दो हैदराबाद के युवकों, जो शिकागो में रहते हैं, उनसे पता चला कि जैदी अवसाद से गुजर रही है। उसका सारा सामान चोरी हो गया है, जिसके कारण वह भुखमरी की कगार पर है। मां ने अपने पत्र में कहा कि अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर देखा गया। 

विज्ञापन

भारत का वाणिज्य दूतावास तलाश में लगा
जब छात्रा के बारे में जानकारी सामने आई तो शिकागो में भारत का वाणिज्य दूतावास उसका पता लगाने में जुट गया। दूतावास ने बताया कि स्थानीय पुलिस और गैर सरकारी संगठनों की मदद से वाणिज्य दूतावास उसका पता लगाने की कोशिश कर रहा है। वाणिज्य दूतावास छात्रा की हर संभव मदद करेगा। चाहे वह कांउसलिंग, चिकित्सा या अन्य कोई सहायता हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरएस नेता को मिला जैदी का पता

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता खलीकुर रहमान ने एक और ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया कि शिकागो में एक सामाजिक कार्यकर्ता मुकर्रम से उनका संपर्क हुआ है। वह और उनका परिवार जैदी से मिला है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

रहमान ने बताया कि  छात्रा अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने से परेशान थी। उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अवसादग्रस्त थी। रहमान ने मुकर्रम के हवाले से कहा कि भारत वापस आने के लिए उसे अवसाद से बाहर निकलने की जरूरत है। बीआरएस नेता ने कहा कि वह जयशंकर से जैदी की मां को अमेरिका भेजने के लिए अनुरोध करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed