{"_id":"5f8f52ed87700e539703a634","slug":"indian-army-lt-gen-sk-saini-completes-us-visit-military-cooperation-will-increase-in-both-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का अमेरिकी दौरा पूरा, दोनों देशों में बढ़ेगा सैन्य सहयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का अमेरिकी दौरा पूरा, दोनों देशों में बढ़ेगा सैन्य सहयोग
Wed, 21 Oct 2020 02:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका यात्रा पर गए भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने तीन दिनों में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठकें करके दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बेहतर करने और सैन्य सहयोग को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
अपनी यात्रा के आखिरी दिन जनरल सैनी ने इंडो-पैसिफिक कमांड मुख्यालय में ‘सैन्य-से-सैन्य’ जुड़ाव को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सैनी 17 अक्तूबर को तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका गए थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ पूरी लद्दाख में चीन सीमा की अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों के लिए ‘युद्धक किट’ और अन्य खरीददारी से भी संबंधित था।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना के पैसिफिक कमांड के दौरे के समय उन्होंने अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखने के अलावा सैन्य नेतृत्व के साथ बड़े पैमाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन