US Election: भारतवंशी निक्की हेली ने कहा- ट्रंप ने बंद किया पाकिस्तान को अरबों डॉलर देना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव अब बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बीच डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से जोरदार प्रचार किया जा रहा है। भारतवंशी निक्की हेली भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को अरबों डॉलर की सहायता देना बंद कर दिया है क्योंकि वह आतंकवादियों को पनाह देता है और वह अमेरिकी सैनिकों को मारने की कोशिश कर रहे थे।
भारतवंशी निक्की हेली भारतीय लोगों में ट्रंप का खूब प्रचार कर रही हैं। भारतीय लोगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हेली ने ट्रंप की विेदेश नीतिओं की प्रशासा की, साथ ही कहा कि ट्रंप को विदेश नितिओं को लेकर अच्छी समझ है।
#WATCH We need to be smart about how we do foreign policy... relationship with India had never been stronger... Pres Trump & PM Modi get along so well: Nikki Haley, Former US Ambassador to UN at an event to campaign for US President & Republican presidential nominee Donald Trump pic.twitter.com/acgaHBFMNP
— ANI (@ANI) October 24, 2020
निक्की हेली ने एक आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमें विदेश नीति कैसे करनी है, इसके लिए स्मार्ट होने की जरूरत है। आगे कहा, भारत के साथ रिश्ते कभी इतने मजबूत नहीं थे। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ में अच्छे से मिलते हैं।
दक्षिण कैरोलिना के दो बार की गवर्नर निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में पहली कैबिनेट रैंकिंग भारतीय अमेरिकी थीं। अब वह ट्रंप के लिए प्रचार कर ही है उनके लिए वोट मांग रही है।
#WATCH Indian-American community contributes a lot to the United States...we have to protect them. So we want the community to remember that President Trump has given us the lowest unemployment and has allowed businesses to thrive: Former US Ambassador to UN Nikki Haley to ANI pic.twitter.com/9mlHMUgtOy
— ANI (@ANI) October 25, 2020