{"_id":"5d80a07e8ebc3e93d47d644a","slug":"indian-american-organizations-requested-ro-khanna-to-separate-from-pakistani-delegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अमेरिकी संगठनों ने रो खन्ना से किया पाकिस्तानी दल से अलग होने का अनुरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय अमेरिकी संगठनों ने रो खन्ना से किया पाकिस्तानी दल से अलग होने का अनुरोध
Tue, 17 Sep 2019 02:58 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
रो खन्ना
- फोटो : Ro Khanna/Twitter
अमेरिका में 230 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना से अनुरोध किया है कि पाकिस्तान पर सांसदों के दल से वह खुद को अलग कर लें। संगठनों का कहना है कि यह अमेरिकी सिद्धांतों और भारत के भू-रणनीतिक हितों का विरोधाभासी है। खन्ना (42) सांसदों के पाकिस्तानी दल में शामिल होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह पिछले महीने इससे जुड़े थे।
विज्ञापन
वह भारत और भारतीय अमेरिकियों के सांसदों के दल के भी सदस्य हैं। हिंदू, भारतीय-अमेरिकी संगठनों, पेशेवर संगठनों और सामुदायिक नेताओं ने सोमवार को भारतीय-अमेरिकी सांसद को सौंपे पत्र में उनसे अनुरोध किया है कि वह पाकिस्तान पर सांसदों के दल से खुद को अलग कर लें।
विज्ञापन
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने उस पत्र की एक प्रति जारी की है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकियों की मदद से अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है, उसने भारत के खिलाफ भी छद्म युद्ध छेड़ रखा है।
विज्ञापन