फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American lawyer Rupali Desai becomes Judge US Senate confirms

US Court: अमेरिकी ‘नाइंथ सर्किट’ की अपीली अदालत में जज बनीं भारतीय मूल की रूपाली देसाई, सीनेट ने की पुष्टि

Sun, 07 Aug 2022 12:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Aug 2022 12:28 AM IST
सार

अमेरिका के डेमोक्रेटिक और रिपब्लकिन दोनों पार्टियों के 67 सांसदों ने देसाई के समर्थन में मतदान किया, जबकि 29 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट दिया। ‘नाइंथ सर्किट’ का मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। यह देश की 13 अपीली अदालतों में सबसे बड़ी है।

विज्ञापन
Indian American lawyer Rupali Desai becomes Judge US Senate confirms
भारतीय-अमेरिकी वकील रूपाली एच देसाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने ‘नाइंथ सर्किट’ के लिए अपीली अदालत में भारतीय-अमेरिकी वकील रूपाली एच देसाई की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। इसी के साथ वह इस शक्तिशाली अदालत में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश बन गई हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के डेमोक्रेटिक और रिपब्लकिन दोनों पार्टियों के 67 सांसदों ने देसाई के समर्थन में मतदान किया, जबकि 29 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट दिया। ‘नाइंथ सर्किट’ का मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। यह देश की 13 अपीली अदालतों में सबसे बड़ी है। सीनेट की न्याय संबंधी मामलों की समिति के प्रमुख एवं बहुमत के सचेतक डिक डरबिन ने कहा, यह कोई हैरत की बात नहीं है कि देसाई के नामांकन को राजनीतिक और वैचारिक गलियारों में काफी सराहा गया। इसके अलावा राज्य के न्यायाधीशों, कानूनी प्रवर्तन अधिकारियों और दमकल सेवा से जुड़े तीन संगठनों ने उनके नामांकन का समर्थन किया है। वकील के रूप में 16 साल का अनुभव रखने वाली देसाई नाइंथ सर्किट में असाधारण योगदान देंगी।
विज्ञापन


2007 से कर रही वकालत
रूपाली देसाई ‘कॉपस्मिथ ब्रोकेलमैन’ में साझेदार हैं, जहां वह 2007 से वकालत कर रही हैं। उन्होंने 2005 से 2006 तक नाइंथ सर्किट के लिए अमेरिकी अपीली अदालत में मुख्य न्यायाधीश मैरी श्रोएडर की ‘विधि लिपिक’ के रूप में सेवाएं दीं। देसाई ने 2005 में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना’ से कानून की डिग्री ली। सीनेटर क्रिस्टेन साइनेमा ने कहा कि एरिजोना इस पद पर देसाई की नियुक्ति की पुष्टि किए जाने से गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहसिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ी
‘भारतीय अमेरिकन इम्पैक्ट’ के कार्यकारी निदेशक नील मखीजा ने कहा कि एरिजोना की अटॉर्नी के रूप में देसाई ने साहसिक एवं प्रेरणादायी कार्य किया है। इसी के चलते देसाई की प्रतिष्ठा बढ़ी और उन्हें यह पद मिला, जिस पर उन्हें निश्चित तौर पर बहुत गर्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed