फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American lawmakers expressed grief over news of Joe Biden having prostate cancer

US: 'बाइडन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे', कैंसर की खबर पर भारतीय-अमेरिकी सांसदों की प्रतिक्रिया

Mon, 19 May 2025 10:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 10:00 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है। यह उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। इस बारे में बाइडन के कार्यालय ने जानकारी दी। बाइडन को कैंसर होने की खबर का पता चलने के बाद भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वह बाइडन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian American lawmakers expressed grief over news of Joe Biden having prostate cancer
श्री थानेदार, जो बाइडन और रो खन्ना - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर होने की खबर पर भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह बाइडन के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय मूल के सांसदों का यह बयान बाइडन के कार्यालय द्वारा उनको प्रोस्टेट कैंसर होने का खुलासा करने के बाद आया है। कार्यालय के अनुसार, 82 वर्षीय बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता चला है, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। वह अपने परिवार के साथ इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को योद्धा कहा। उन्होंने विश्वास जताया है कि वे इस चुनौती का धैर्य और शालीनता के साथ सामना करेंगे। खन्ना ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'जो बाइडन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वे कैंसर से लड़ें। वे और जिल हमेशा से ही संघर्षशील रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Joe Biden: प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित बाइडन की हड्डियों तक फैली बीमारी; ट्रंप ने जताया दुख, हैरिस ने योद्धा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा कृष्णमूर्ति ने बाइडन को बताया अच्छा इंसान 
अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने जो बाइडन को एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वे बाइडन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राजा ने अमेरिका के लोगों से भी बाइडन के लिए प्रार्थना करने की अपील की। राजा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बाइडन ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह एक अच्छे इंसान हैं। मैं उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। 


बाइडन एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति और महान व्यक्ति: श्री थानेदार
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य श्री थानेदार ने भी बाइडन को कैंसर होने की खबर सुनकर दुख जताया। उन्होंने बाइडन के नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति और एक महान व्यक्ति बताया। श्री थानेदार ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'हमारे देश के लिए बाइडन की दशकों की सेवा एक ऐसा मॉडल है, जिसे हम सभी को देखना चाहिए। मैं उन्हें और उनके परिवार को अपने विचारों में रखता हूं और उन्हें शक्ति की कामना करता हूं।'

ये भी पढ़ें: US: पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के कैंसर का पता चलने पर निशाने पर आईं पत्नी जिल, लोगों ने बताया दुष्ट महिला

हमेशा देश और समुदाय के मुद्दों के लिए लड़े बाइडन: अजय भूटिया
पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के एशियन-अमेरिकन मामलों के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय भूटिया ने भी कैंसर के बारे में सुनकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में उनकी प्रार्थनाएं जो बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं। भूटिया ने एक बयान में कहा कि बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता चला है। पूर्व राष्ट्रपति हमेशा से ही हमारे देश, हमारे समुदायों और अपने दिल के करीब के मुद्दों के लिए लड़ने वाले रहे हैं। 2015 में अपने बेटे ब्यू की ब्रेन कैंसर से मृत्यु सहित कई गंभीर नुकसानों से प्रभावित उनकी व्यक्तिगत दृढ़ता ने कैंसर को खत्म करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रेरित किया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed