US: पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के कैंसर का पता चलने पर निशाने पर आईं पत्नी जिल, लोगों ने बताया दुष्ट महिला
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर का पता चलने पर दुनियाभर के नेताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। हालांकि कई लोगों का आरोप है कि जो बाइडन के कैंसर की बात को छिपाया गया और लोग इसके लिए उनकी पत्नी जिल बाइडन पर निशाना साध रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप के बेटे ने भी उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जिल बाइडन पर सवाल उठाए हैं और पूछा कि वह कैसे कैंसर के लक्षणों को नहीं पहचान पाईं। जूनियर ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें बताया गया था कि प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों को पहचानना सबसे आसान है। पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस तरह से जो बाइडन के प्रोस्टेट कैंसर को हड्डियों तक पहुंचा हुआ बताया गया है, उससे लगता है कि उन्हें कई साल पहले इसका पता चल गया होगा और उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अमेरिकी लोगों से इसकी जानकारी छिपाई।
ये भी पढ़ें- Joe Biden: प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित बाइडन की हड्डियों तक फैली बीमारी; ट्रंप ने जताया दुख, हैरिस ने योद्धा कहा
What I want to know is how did Dr. Jill Biden miss stage five metastatic cancer or is this yet another coverup??? pic.twitter.com/fSqtDmcX4p
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) May 18, 2025
Jill Biden is pure evil.
— C3 (@C_3C_3) May 18, 2025
She trotted out Joe knowing he had dementia and was cancer riddled.
Imagine doing that to your spouse?
Pure evil.pic.twitter.com/fr5M8r1DeY
यूजर्स ने जिल बाइडन को बताया दुष्ट महिला
कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जिल बाइडन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। एक यूजर ने लिखा कि जिल बाइडन बिल्कुल भी अपने पति से प्यार नहीं करतीं और वह सिर्फ सत्ता की भूखी महिला हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर जिल बाइडन, जो बाइडन के कैंसर के लक्षणों को नहीं पहचान पाईं तो इसका मतलब ये है कि वे असली डॉक्टर ही नहीं हैं। कुछ लोगों ने कहा कि जिल बाइडन ने अपने फायदे के लिए दुनिया से जो बाइडन की बीमारी को छिपाए रखा।