फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American ex-Amazon employee jailed for 10 months for fraud bribery by US Court news and updates

अमेरिका: धोखाधड़ी, घूसखोरी के मामले भारतवंशी को 10 महीने की सजा, अमेजन को इस तरह लगाया था चूना

Mon, 14 Feb 2022 05:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 14 Feb 2022 05:22 PM IST
सार

अमेरिका के न्याय मंत्रालय के मुताबिक, रोहित को एक अंतरराष्ट्रीय घूसखोरी साजिश में शामिल पाया गया। इसके तहत वह और उसके पांच साथी घुसखोरी के जरिए अमेजन से गुप्त जानकारियां चुराते थे और सूचना के जरिए ई-कॉमर्स कंपनी के 'मार्केटप्लेस' प्लेटफॉर्म से छेड़छाड़ भी करते थे।

विज्ञापन
Indian-American ex-Amazon employee jailed for 10 months for fraud bribery by US Court news and updates
अमेजन - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका में एक 28 वर्षीय भारतवंशी युवक को 10 महीने की जेल की सजा हुई है। अमेजन के इस पूर्व कर्मचारी को धोखाधड़ी और घूसखोरी के मामले में दोषी पाया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। बताया गया है कि कैलिफोर्निया नॉर्थरिज के रहने वाले रोहित कदिमीशेट्टी ने सितंबर 2021 में ही अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल लिया था। इसके बाद उसका मामला कोर्ट पहुंचा और अब जजों ने उसे सजा दी है। 
विज्ञापन


किस मामले में पाया गया दोषी?
अमेरिका के न्याय मंत्रालय के मुताबिक, रोहित को एक अंतरराष्ट्रीय घूसखोरी साजिश में शामिल पाया गया। इसके तहत वह और उसके पांच साथी घुसखोरी के जरिए अमेजन से गुप्त जानकारियां चुराते थे और सूचना के जरिए ई-कॉमर्स कंपनी के 'मार्केटप्लेस' प्लेटफॉर्म से छेड़छाड़ भी करते थे। अमेजन मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म मुख्य तौर पर अमेजन का ही हिस्सा है और इसके जरिए अमेजन थर्ड पार्टी के विक्रेताओं को नए और पुराने उत्पाद तय कीमत पर बेचने की सुविधा मुहैया कराता है। इसमें अमेजन के ऑफर भी लागू होते हैं। 
विज्ञापन


जज बोले- ये संगठित अपराध की तरह
वकील निक ब्राउन ने कहा कि रोहित कदिमीशेट्टी को 10 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उस पर 50 हजार डॉलर (करीब 38 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। न्याय मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रोहित ने अमेजन छोड़ने के बाद कंपनी के कुछ लोगों को घूस खिलाकर गुप्त जानकारियां चुराईं और अमेजन मार्केटप्लेस को अपने हिसाब से चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित को सजा सुनाने के दौरान अमेरिका की जिला अदालत के जज रिचर्ड जोन्स ने कहा, "आपके पास अमेजन से कोई जानकारी लेने का लाइसेंस नहीं था और आप एक अवैध गतिविधि में शामिल रहे। इसे आधुनिककाल का संगठित अपराध कहा जा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed