फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian american congressman thanedar slams canada for attack on hindus by khalistani

Canada: 'कनाडा सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही', भारतीय-अमेरिकी सांसद ने ट्रूडो सरकार को आड़े हाथों लिया

Mon, 04 Nov 2024 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2024 02:51 PM IST
सार

भारतीय अमेरिकी सांसद ने कनाडा में हिंदुओं पर हमले की घटना को लेकर कहा कि 'कनाडा सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। वे एक खास वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
indian american congressman thanedar slams canada for attack on hindus by khalistani
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एएनआई

विस्तार

खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने की घटना के बाद कनाडा सरकार आलोचकों के निशाने पर आ गई है। भारत, कनाडा के नेताओं के बाद अब भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी कनाडा सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार हिंदू समुदाय की सुरक्षा करने में विफल रही है, जबकि वहां हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


'हिंदुओं पर हमला साफ तौर पर आतंकी घटना'
भारतीय अमेरिकी सांसद ने कनाडा में हिंदुओं पर हमले की घटना को लेकर कहा कि 'कनाडा सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। वे एक खास वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुओं पर हमला साफ तौर पर आतंकी घटना है। कनाडा सरकार को इन आतंकी गतिविधियों से लोगों की सुरक्षा करनी चाहिए।'
विज्ञापन


हिंदू सभा मंदिर के बाहर हुआ हमला
गौरतलब है कि रविवार को कनाडा के ब्रैंपटन में एक हिंदू मंदिर के बाहर खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खालिस्तानी हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। कनाडा के नेता विपक्ष समेत कई सांसदों ने इस घटना की आलोचना की है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी चौतरफा आलोचना के बाद बयान जारी कर घटना की निंदा की और कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता कनाडा के लोगों का संवैधानिक अधिकार है और हिंदू सभा मंदिर में हुई घटना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर घिरी कनाडा सरकार
थानेदार ने कहा कि कनाडा की सरकार को हिंदू अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और उन्होंने कनाडा की घटना की बांग्लादेश की घटनाओं से तुलना की। कनाडा के हिंदू समुदाय में रविवार की घटना को लेकर भारी नाराजगी है। वहीं कनाडा के ओंटारियो की सिख गुरुद्वारा समिति ने भी घटना की निंदा की और सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी बयान जारी कर रविवार को घटना के लिए कनाडा सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed