{"_id":"6711d2035e7e7e195e0c90da","slug":"indian-american-committee-launches-bollywood-themed-video-supporting-harris-news-in-hindi-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दिखा बॉलीवुड का रंग; हैरिस के समर्थन में जारी किया गाना, 'आई विल वोट फॉर ...'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दिखा बॉलीवुड का रंग; हैरिस के समर्थन में जारी किया गाना, 'आई विल वोट फॉर ...'
Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
सार
भूटोरिया ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे यह वीडियो कमला हैरिस के आशा और एकता के संदेश से मेल खाता है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हमारे समुदाय के लिए खुशी और आशा का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में रिपल्बिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडरेजर ने कमला हैरिस के समर्थन में एक नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो का शीर्षक आई विल वोट फॉर कमला हैरिस-टिम वॉल्ज (मैं कमला हैरिस के लिए वोट करूंगा-टिम वॉल्ज) है। इस वीडियो का उद्देश्य दक्षिण एशियाई लोगों को कमला हैरिस के समर्थन के लिए एकजुट करना है। बॉलीवुड से प्ररित इस वीडियो में फिल्म रोजा के एआर रहमान के प्रतिष्ठित गीत "दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा" का इंस्ट्रूमेंटल गीत जिसे फिल्म एनिमल में भी गाया गया है, का इस्तेमाल किया गया है। इसका उद्देश्य मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और उत्तरी कैरोलिना में दक्षिणी एशियाई समुदायों से जुड़ना है।
कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य अजय भुटोरिया ने कहा, यह समय एकसाथ आकर कमला हैरिस का समर्थन करना है। उन्होंने कमला हैरिस और उनके साथी टिम वॉल्ज के के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चल रहे प्रयासों के तहत अतिरिक्त बॉलीवुड-प्रेरित वीडियो जारी करने की योजना की भी घोषणा की। उन्होंने आगे कहा, "कमला हैरिस के बेहतर भविष्य के दृष्टिकोण और डोनाल्ड ट्रंप के विभाजन के बीच विकल्प स्पष्ट है। हजारों दक्षिणी एशियाई वॉलंटियर्स एकजुट हो रहे हैं, वे घरों के दरवाजे खटखटा रहे हैं और इस दौड़ में कमला हैरिस को जीताने के लिए आह्वान कर रहे हैं।"
कमला हैरिस के संदेश से मेल खाता है गीत
भूटोरिया ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे यह वीडियो कमला हैरिस के आशा और एकता के संदेश से मेल खाता है। उन्होंने कहा, "उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हमारे समुदाय के लिए खुशी और आशा का प्रतीक हैं। वह एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हुईं, जो ट्रंप के विभाजनकारी दृष्टिकोण से परे है। वह पांच मिलियन (50 लाख) भारतीय-अमेरिकी के लिए आशा है।"
विज्ञापन
वीडियो की संकल्पना अजय और विनिता भुटोरिया ने की है। इसे रितेश पारिख ने प्रोड्यूस किया है। इसे तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, हिंदी, बंगाली, तमिल, मलयालम और उर्दू में तैयार किया गया है। ऑसम टीवी के रितेश पारिख ने कहा कि बॉलीवुड ने हमेशा कहानियों से लोगों को जोड़ा है और कमला हैरिस में लोगों को एकसाथ लाने की भावना दिखती है। वह हम सभी के लिए खुशी और आशा लेकर आएंगी।