फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Arun Subramanian to be United States District Judge for the Southern District of New York

Arun Subramanian: भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के जिला जज होंगे; पद संभालने वाले पहले दक्षिण एशियाई

Wed, 08 Mar 2023 09:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Mar 2023 09:50 AM IST
सार

सुब्रमण्यन का जन्म 1979 में पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका आ गए थे। उनके पिता ने कई कंपनियों में ‘कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर’ के रूप में काम किया था और उनकी मां भी नौकरी करती थीं।

विज्ञापन
Indian American Arun Subramanian to be United States District Judge for the Southern District of New York
arun subramanian - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अमेरिकी अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जिला जज होंगे। वह इस खंडपीठ में सेवा देने वाले पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश भी होंगे। सीनेट न्यायपालिका समिति ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिका के बाइडन प्रशाासन ने पिछले साल सितंबर में भारतीय मूल के अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यम को न्यूयॉर्क का जिला जज मनोनीत किया था। 

विज्ञापन


37 के मुकाबले 58 मतों से मिली हरी झंडी
अमेरिकी सीनेट ने सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले (एसडीएनवाई) के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की पुष्टि मंगलवार शाम को 37 के मुकाबले 58 मतों से की। सीनेट के नेता सीनेट चक शूमर ने कहा कि हमने अरुण सुब्रमण्यन के एसडीएनआई न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की है। वह प्रवासी भारतीय के पुत्र हैं। इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले वे पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन


कौन हैं सुब्रमण्यन?
सुब्रमण्यन का जन्म 1979 में पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका आ गए थे। उनके पिता ने कई कंपनियों में ‘कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर’ के रूप में काम किया था और उनकी मां भी नौकरी करती थीं। उन्होंने 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें उनका करिअर
सुब्रमण्यन फिलहाल न्यूयॉर्क में लॉ फर्म सुस्मान गॉडफ्रे एलएलपी में एक भागीदार हैं। यहां वे 2007 से कार्यरत हैं। उन्होंने 2006 से 2007 तक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रूथ बेडर गिन्सबर्ग के लिए क्लर्क के रूप में कार्य किया था। इसके पूर्व उन्होंने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जस्टिस जेरार्ड ई लिंच के लिए 2005 से 2006 तक काम किया था। 2004 से 2005 तक वे अपीलीय न्यायालय के जज डेनिस जैकब्स के लिए लॉ क्लर्क रहे थे। 


कोलंबिया लॉ स्कूल से की पढ़ाई
सुब्रमण्यन ने 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से जेडी की डिग्री ली और 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से बीए किया था। इसस पहले नेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन बार एसोसिएशन ने सुब्रमण्यन के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी थी। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष एबी क्रूज ने कहा था कि सुब्रमण्यन एक अनुभवी वकील हैं, उनका निस्वार्थ सेवा का एक मजबूत रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed