फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian ambassador to US Harsh Vardhan Shringla says india will be superpower in 21st century

अमेरिका में बोले राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला, 21वीं सदी में भारत बनेगा सुपरपावर

Sat, 07 Dec 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Indian ambassador to US Harsh Vardhan Shringla says india will be superpower in 21st century
भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ पीयूष गोयल - फोटो : Twitter

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला का कहना है कि भारत की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर होती जा रही है। ऐसे में 21वीं सदी में देश के पास ग्लोबल सुपरपावर बनने का मौका है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहे हैं।

विज्ञापन


हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा, 'जहां कई देश समावेशी विकास में असफल हो जाते हैं वहीं भारत ने इस मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विकास में सबसे बड़ी समस्या बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने कमाई की असमानता से पैदा की है।'
विज्ञापन


राजदूत ने कहा, 1990 के बाद भारत ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकालने में सफलता हासिल की है। हर दूसरा 2030 तक परिवार मध्यम वर्ग का होगा। भारत जल्द ही जनसंख्या के आधार पर दुनिया के लिए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। जैसे-जैसे लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, भारत सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक के अनुसार तब तक भारत एक उच्च-मध्यम वर्ग वाला देश बन जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि भारत ऐसी ताकत बनेगा जिसे कि कोई भी देश नजरअंदाज नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही हमारी अर्थव्यवस्था भी निवेश और कुशल कार्यबल के जरिए दुनियाभर से जुड़ी होगी।


उन्होंने कहा कि भारत में सामाजिक सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए सकारात्मक काम किए गए हैं। इतिहास में छूटे गए वंचित वर्ग के लिए मौके पैदा किए गए। जिससे इस तरह की असमानता को ठीक ढंग से मिटाया गया। हमारी बुनियाद पर भारत के विकास की कहानी आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed