फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian ambassador said pm modi likely discuss quad on japan visit amid tariff tension with usa

Quad: क्या टैरिफ विवाद के बावजूद क्वाड में सबकुछ ठीक? पीएम मोदी के जापान दौरे से पहले भारतीय राजदूत का बयान

Thu, 28 Aug 2025 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Aug 2025 12:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी 29-30 अगस्त 2025 को जापान दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री टोक्यो में भारत-जापान के 15वें वार्षिक सम्मेलन में जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Indian ambassador said pm modi likely discuss quad on japan visit amid tariff tension with usa
जापान के पीएम के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा है कि क्वाड एक महत्वपूर्ण मंच है और प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे पर क्वाड को लेकर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है। भारत और जापान के साथ ही अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी क्वाड के सदस्य हैं। यही वजह है कि क्वाड को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


'क्वाड महत्वपूर्ण मंच, बेशक चर्चा हो सकती है'
भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने टोक्यो में भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि 'क्वाड एक महत्वपूर्ण मंच है और यह समान सोच वाले देशों का महत्वपूर्ण संगठन है, जो हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में समृद्धि, शांति और स्थिरता के लिए साथ आए हैं। इसलिए जब क्वाड के दो अहम सदस्य देशों के प्रमुखों की मुलाकात होगी तो उसमें बेशक क्वाड और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China: पुतिन, किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता चीन के विजय दिवस समारोह में होंगे शामिल, जापान ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


'कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर'
प्रधानमंत्री मोदी 29-30 अगस्त 2025 को जापान दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री टोक्यो में भारत-जापान के 15वें वार्षिक सम्मेलन में जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ शिरकत करेंगे। भारतीय राजदूत ने कहा कि 'पीएम मोदी के जापान दौरे पर कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। सिबी जॉर्ज ने कहा प्रधानमंत्री का ये दौरा दोनों देशों के रिश्तों को अगले 10 वर्षों के लिए नई दिशा देगा। कई सारे एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और अहम दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे।'

जॉर्ज ने कहा कि भारत और जापान के शानदार रिश्ते रहे हैं, जिनमें राजनीतिक, व्यापारिक और लोगों के लोगों से रिश्ते भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। बीते 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण की दिशा में काम हुआ और हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed