फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Will support UN process under Syrian leadership

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा: सीरियाई नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र प्रक्रिया को समर्थन देंगे

Sun, 11 Jul 2021 01:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Jul 2021 01:01 AM IST
सार

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, हम सीरिया में बाहरी दखल से चिंतित हैं, जो हालात बिगाड़ रहे

विज्ञापन
India Will support UN process under Syrian leadership
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

सीरिया में बाहरी तत्वों के दखल पर चिंता जताते हुए भारत ने कहा कि वह युद्धग्रस्त देश में दीर्घकालीन सुरक्षा और स्थिरता लाने के लिए सीरियाई नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


सीरियाई मानवीय प्रस्ताव को स्वीकार करने संबंधी भारत के वोट पर स्पष्टीकरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत मानता है कि इस क्षेत्र में दीर्घकालीन सुरक्षा एवं स्थिरता सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करके ही हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सीरिया में बाहरी तत्वों के दखल से काफी चिंतित हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के अनुसार सीरिया के नेतृत्व में यूएन द्वारा शुरू राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा कि एक दशक से हो रही हिंसा और आतंक ने सीरियाई लोगों की जिंदगियों पर विध्वंसकारी असर डाला है। उन्होंने कहा, भारत बिना किसी भेदभाव, राजनीतिकरण और पूर्व शर्तों के सीरियाई नागरिकों को मानवीय मदद देने की मांग करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed