मालदीव की परियोजना के लिए 37.4 अरब रुपये की मदद करेगा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत अहम संपर्क परियोजना के निर्माण के लिए मालदीव को 37.41 अरब रुपये की मदद करेगा। इसमें से 29.93 अरब रुपये लाइन ऑफ क्रेडिट और 7.48 अरब रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद से विभिन्न मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा के बाद दी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मालदीव में सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट 6.7 किलोमीटर लंबा ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (जीएमसीपी) है। यह माले को तीन आइलैंड विल्लीनगीली, गुल्हीफाल्हू और थिलाफुशी से जोड़ेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत जीएमसीपी को लागू करने के लिए आर्थिक मदद करेगा। भारत गुल्हीफाल्हू में बंदरगाह के निर्माण में भी वित्तीय मदद देगा।
मित्रता हिंद महासागर जैसी गहरी : मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मालदीव की मदद करना जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेष मित्रता हिंद महासागर के जल की तरह हमेशा गहरी रहेगी। पीएम ने यह ट्वीट मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के भारत द्वारा वित्तीय मदद के लिए धन्यवाद संदेश के जवाब में किया।