फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india Welcom America move on UN peacekeeping reform

संयुक्त राष्ट्र शांति सुधार पर अमेरिकी कदम का स्वागत : भारत 

Mon, 18 Sep 2017 04:11 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Mon, 18 Sep 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
india Welcom America move on UN peacekeeping reform
- फोटो : File Photo

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में योगदान करने वालों शीर्ष देशों में से एक अमेरिका की उस पहल का स्वागत किया है, जिसमें विश्व संस्था के शांति अभियान के तरीकों को सुधारने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने हाल ही में घोषणा की थी कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तरीकों में बदलाव कर रहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, ‘शांति मिशन पर हमारे विचार साफ हैं। 
विज्ञापन


खुद के द्वारा शांति मिशन एक व्यवस्था है और संयुक्त राष्ट्र समस्याओं के समाधान इसका इस्तेमाल करता है। लिहाजा अगर अमेरिका शांति मिशन के कुछ खामियों को संबोधित करना चाहता है तो यह स्वागत योग्य सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम शांति मिशन में व्यापक योगदान देते हैं लेकिन हम इससे परे भी हैं। भारत का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में व्यापक योगदान है क्योंकि फील्ड में हमारे 7000 बल हैं। लेकिन हम अन्य विकल्पों को देखने को तैयार हैं, जो दूसरे देशों में हो सकते हैं।’ 


उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले पर भारत और अमेरिका में मतभेद नहीं है। हम एक भागीदार के तौर पर देख रहे हैं और हम अफ्रीका से शांति मिशन प्रशिक्षण समेत शांति मिशन के व्यापक क्षेत्रों में अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं। भारत और अमेरिका दोनों अफ्रीका में शांति स्थापना में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed