{"_id":"5da931f08ebc3e016e029759","slug":"india-us-trade-deal-is-expected-soon-says-nirmala-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद, मतभेद हो रहे हैं कम: निर्मला सीतारमण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका से जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद, मतभेद हो रहे हैं कम: निर्मला सीतारमण
Fri, 18 Oct 2019 09:00 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 18 Oct 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : India in USA Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। उन्होंने वाशिंगटन में कहा कि मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। निस्संदेह हमारे मतभेद कम हो रहे हैं।
सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने अमेरिका गई हैं। भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि मैं जानती हूं कि कितनी गहन वार्ता चल रही है और जिन मामलों पर उनके बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा है। मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: पोते रंजीत ने कहा- वीर सावरकर से ज्यादा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं, इंदिरा भी थीं अनुयायी
इस बीच, अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत की अपनी हालिया यात्रा में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्सर रॉस ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की ओर जोर दिया था। रॉस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठकों में सीतारमण और गोयल से मुलाकात की थी।