फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Ties PM Modi Donald Trump meeting to take place as scheduled US official says News In Hindi

India-US: पीएम मोदी और ट्रंप की जल्द होगी मुलाकात? रिश्तों में तल्खियों के बीच अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात

Thu, 25 Sep 2025 08:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 08:19 AM IST
सार

भारत और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण तब हो गए जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अतरिक्त टैरिफ की घोषणा की। ऐसे में मोदी-ट्रंप की मुलाकात की संभावनाओं पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात तय समय पर होगी। अधिकारी ने कहा कि क्वाड बैठक की तैयारियां भी जोरों पर हैं और द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक रफ्तार जारी है।

विज्ञापन
India US Ties PM Modi Donald Trump meeting to take place as scheduled US official says News In Hindi
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के संबंधों में इन दिनों तनाव का माहौल देखने को मिला है। ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने भारत और अमेरिका के मजबूत संबंध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय समय पर होगी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं, भले ही बीच-बीच में कुछ तनाव आया हो। अधिकारी ने भारत को अमेरिका का भविष्य का साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन


क्वाड नेताओं का अगली बैठक पर भी तैयारी तेज
अमेरिकी अधिकारी ने पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात का जिक्र करने के बाद क्वाड नेताओं के मुलाकात को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्वाड नेताओं की अगली बैठक की तारीख तय करने पर भी काम चल रहा है, जो या तो इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में हो सकती है।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका के रिश्ते में सकारात्मक रफ्तार पर जोर
अधिकारी ने आगे कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप की बहुत सकारात्मक आपसी समझ है। क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं और सही समय आने पर यह जरूर होगा। अमेरिका-भारत रिश्तों में आगे भी सकारात्मक रफ्तार देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप के पूर्व NSA के खिलाफ FBI की कार्रवाई, दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज जब्त, खुफिया जानकारी छिपाने के आरोप

बता दें कि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका और भारत के बीच तनाव की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप क्वाड बैठक के लिए भारत नहीं आना चाहते। लेकिन अब इन अटकलों को दरकिनार करते हुए अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में काफी सुधार हुआ है।


रूस से तेल खरीद मामले में भी चल रही बातचीत
अधिकारी ने बताया कि भारत द्वारा रूस से तेल और गैस खरीदने को लेकर दोनों देशों के बीच कुछ मतभेद जरूर हैं, लेकिन इस पर उच्च स्तरीय बातचीत जारी है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मामले में जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस मसले पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सीधे जुड़े हुए हैं। ध्यान रहे कि हाल ही में न्यूयॉर्क में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की मुलाकात में भी यह मुद्दा उठा था।

ये भी पढ़ें:- Typhoon Ragasa: शक्तिशाली चक्रवात रगासा के आज चीनी तट से टकराने की संभावना; ताइवान में 17 की मौत, 120+ लापता

कश्मीर मुद्दे पर भी अमेरिका का बदला रुख
इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारी ने ये भी साफ किया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है और अमेरिका इसमें कोई मध्यस्थता नहीं करेगा। हालांकि, अगर भारत और पाकिस्तान दोनों चाहें, तो अमेरिका अपनी मदद देने की इच्छा जरूर रखता है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की पुरानी नीति रही है कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान को आपस में सुलझाना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप तब ही हस्तक्षेप करेंगे, अगर दोनों पक्ष उनसे मदद मांगेंगे। अभी उनके पास पहले से ही कई वैश्विक संकट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed