{"_id":"68d4a97b96ea0f2df7029844","slug":"us-president-donald-trump-critic-ex-nsa-john-bolton-fbi-claims-classified-documents-seized-from-his-office-new-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप के पूर्व NSA के खिलाफ FBI की कार्रवाई, दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज जब्त, खुफिया जानकारी छिपाने के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप के पूर्व NSA के खिलाफ FBI की कार्रवाई, दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज जब्त, खुफिया जानकारी छिपाने के आरोप
Thu, 25 Sep 2025 08:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:01 AM IST
सार
बोल्टन के वकील एबे लोवेल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि जब्त दस्तावेज किसी भी तरह की गलत गतिविधि की ओर इशारा नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि इनमें से कई दस्तावेज दशकों पुराने हैं।
विज्ञापन
जॉन बोल्टन
- फोटो : एक्स/जॉन बोल्टन
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन पर संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की कार्रवाई जारी है। अब दावा किया गया है कि पिछले महीने बोल्टन से जुड़े परिसरों में जो छापेमारी की गई थी, उसमें एफबीआई को कई ऐसे दस्तावेज मिले, जिनमें गोपनीय, गुप्त या खुफिया जैसे लेबल लगे थे। एफबीआई की यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जिसमें बोल्टन पर रक्षा संबंधी रिकॉर्ड्स के गलत इस्तेमाल के आरोपों की पड़ताल शुरू की गई थी।
हथियारों और रणनीतिक संचार से जुड़े दस्तावेज जब्त किए जाने का दावा
अदालत में दाखिल किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, जब्त दस्तावेजों में सामूहिक विनाश वाले हथियार (Weapons of Mass Destruction), राष्ट्रीय कूटनीतिक संचार और संयुक्त राष्ट्र मिशन से जुड़ी जानकारियां दी गई थीं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह दस्तावेज किस दौर के हैं। एफबीआई ने बताया कि अगस्त में जब बोल्टन के घर और दफ्तरों में तलाशी ली गई थी, तब उनके फोन, कंप्यूटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए थे। कोर्ट में दिए दस्तावेजों की सामग्री में पहले ही काफी काट-छांट की जा चुकी है, ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर बोल्टन के पास किस तरह की जानकारी मौजूद थी और इसमें क्या गोपनीय-गुप्त था।

बोल्टन के वकील ने क्या कहा?
बोल्टन के वकील एबे लोवेल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि जब्त दस्तावेज किसी भी तरह की गलत गतिविधि की ओर इशारा नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि इनमें से कई दस्तावेज दशकों पुराने हैं। तब बोल्टन विदेश मंत्रालय में अटॉर्नी जनरल के सहायक और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रहे थे। लोवेल ने कहा, “एक निष्पक्ष और गहन जांच यह दर्शाएगी कि राजदूत रहते हुए बोल्टन ने कुछ भी गलत तरह से नहीं जुटाया।”
ट्रंप पर विवादित किताब लिखने के बाद खटास में आए रिश्ते
बोल्टन ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में 17 महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की भूमिका निभाई थी। 2019 में ईरान, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया नीति पर मतभेदों के बाद उन्हें ट्रंप ने अपनी सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

इसके बाद बोल्टन ने 2020 में एक किताब- द रूम वेयर इट हैपन्ड (The Room Where it Happened) लिखी थी, जिसमें ट्रंप की विदेश नीति की तीखी आलोचना की गई। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने उस समय कहा था कि किताब में कई गोपनीय जानकारियां मौजूद हैं।
बोल्टन के अलावा ट्रंप के कई और करीबियों पर चल रही जांच
बोल्टन अकेले ऐसे नहीं हैं जो संघीय जांच के घेरे में आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभियोजकों ने ट्रंप के अन्य राजनीतिक विरोधियों – न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स, कैलिफोर्निया के सीनेटर (सांसद) एडम शिफ और एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ भी जांच शुरू की है।