फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US relations have positive strategic consequences John Finer said,we are deeply connected

White House: भारत व अमेरिका के रिश्ते सकारात्मक रणनीतिक नतीजे वाले, जॉन फाइनर ने कहा- हम बहुत गहराई से जुड़े

Thu, 15 Jun 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:37 AM IST
सार

व्हाइट हाउस में प्रधान राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि वर्षों से प्रशासनों के बीच संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मूल्यवान हुई है।

विज्ञापन
India US relations have positive strategic consequences John Finer said,we are deeply connected
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा, इस दौरे के जरिये अमेरिका यह संदेश देना चाहता है कि भारत-अमेरिका में ‘सकारात्मक रणनीतिक परिणाम’ वाले संबंध हैं। उसने कहा, हमें लगता है कि हम बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं और कई वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे के बेहद करीब आ रहे हैं। बता दें, मोदी 21 जून को 3 दिनी यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अमेरिका भारत व्यापार परिषद के वार्षिक ‘भारत विचार सम्मेलन’ के दौरान व्हाइट हाउस में प्रधान राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि वर्षों से प्रशासनों के बीच संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मूल्यवान हुई है। उन्होंने कहा, हम कई तरीकों से दोनों देशों के लोगों को लाभान्वित कर सकते हैं।
विज्ञापन


बहुप्रतीक्षित ड्रोन सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय ले सकता है फैसला
अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित प्रीडेटर ड्रोन सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय बृहस्पतिवार को फैसला ले सकता है। सूत्रों की मानें तो मोदी के अमेरिका यात्रा से पहले व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इस सौदे पर भारत से उसका रुख पूछा है। प्रारंभिक सौदे के अनुसार दोनों देशों के बीच हथियारों समेत 30 प्रीडेटर ड्रोन की खरीद पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की यात्रा दो दशकों के लिए संबंधों को संस्थागत स्वरूप देगी : रिचर्ड वर्मा
शीर्ष भारतीय-अमेरिकी नेता रिचर्ड वर्मा ने कहा कि मोदी की यात्रा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच अगले दो दशक के लिए सहयोग बढ़ाने और उसे संस्थागत स्वरूप देने को लेकर है। प्रबंधन और संसाधन संबंधी मामलों के उप विदेश मंत्री ने कहा कि यह यात्रा ‘सही समय’ पर हो रही है।

निजी पूंजी लुभाने में मदद के लिए काम कर रहा अमेरिका : वित्त मंत्री येलेन
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि भारत को बुनियादी ढांचे का अंतर रोकने के लिए अमेरिका और अधिक निजी क्षेत्र की पूंजी को आकर्षित करने में मदद करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने  जोर दिया, दोनों देश नवाचार नई प्रौद्योगिकियों की लागत घटाने में मदद कर सकते हैं।


प्रौद्योगिकी भागीदारी बढ़ाने का मौका : रायमोंडो
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा, पीएम मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका वाणिज्यिक-रणनीतिक प्रौद्योगिकी भागीदारी को आगे बढ़ाने का मौका होगी। उन्होंने इंडिया आइडियाज शिखर बैठक में कहा, यह यात्रा रक्षा, सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला, स्वच्छ ऊर्जा व अंतरिक्ष भागीदारी को बढ़ाने का भी मौका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed