फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, US navies conduct anti-submarine warfare exercise near Diego Garcia

India-US: भारत और अमेरिका की नौसेनाओं का पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास संपन्न, मजबूत हुआ आपसी तालमेल और क्षमता

Tue, 28 Oct 2025 02:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

India-US: भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने डिएगो गार्सिया और हिंद महासागर के पास पनडुब्बी-रोधी युद्ध और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता पर केंद्रित संयुक्त अभ्यास किया। इस अभ्यास में दोनों देशों के पी-8 विमान और चालक दल ने मिलकर संचालन योजना बनाई और तट आधारित चरण में उड़ान, पनडुब्बी-रोधी और संचार अभ्यास किया। 

विज्ञापन
India, US navies conduct anti-submarine warfare exercise near Diego Garcia
पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास - फोटो : एक्स/अमेरिकी नौसेना का सातवां बेड़ा

विस्तार

भारत और अमेरिका ने पनडुब्बी-रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता पर केंद्रित संयुक्त युद्ध अभ्यास किया, ताकि दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल और क्षमता को मजबूत किया जा सके। अमेरिका के सातवें बेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिका और भारत की नौसेनाएं साथ उड़ान भर रही हैं। डिएगो गार्सिया के पास संयुक्त पी-8 प्रशिक्षण ने पनडुब्बी-रोधी युद्ध कौशल और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता को निखारा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हमारी सामूहिक क्षमता को बढ़ाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'यह सब सच है...', जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के आरोपी ने कोर्ट में कबूला अपना गुनाह
विज्ञापन


रक्षा दृश्य सूचना वितरण सेवा (डीवीआईडीएस) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'कमांडर टास्क फोर्स 72' (सीटीएफ) के मिशन में समुद्री गश्ती और टोही विमान (एमपीआरए) पी-8ए पोसाइडन ने भारतीय नौसेना के एमपीआरए पी-8आई के साथ डिएगो गार्सिया और हिंद महासागर के पास संयुक्त अभ्यास में भाग लिया। यह अभ्यास 22 से 28 अक्तूबर के बीच आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  
पी-8आई के डिएगो गार्सिया पहुंचने के बाद अमेरिकी और भारतीय चालक दल ने अभ्यास के लिए संचालन योजना पर मिलकर काम किया, जिससे समुद्री में सूचना साझा करने और सहयोग की नींव रखी गई। इस तट आधारित चरण को संयुक्त उड़ान और द्विपक्षी पनडुब्बी-रोधी और संचार अभ्यास के साथ पूरा किया गया। 

ये भी पढ़ें: गाजा शांति समझौता: फलस्तीन में सैनिक भेजेगा पाकिस्तान? कतर-तुर्किये समेत इन देशों से बात कर रहा अमेरिका

बयान में कहा गया, पैट्रोल स्क्वाड्रन (वीपी) 4 को सीटीएफ 72 में तैनात किया गया, जो अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े समुद्री गश्ती और टोही विमानों के लिए कमान एवं नियंत्रण मुख्यालय है। यह बहुपक्षीय सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा और संचालन को बढ़ावा देता है और निगरानी व टोही की क्षमताएं प्रदान करता है। 

अमेरिकी नौसेना का सातवां बेड़ा अग्रिम मोर्चे पर तैनात सबसे बड़ा बेड़ा है। यह बेड़ा अपने नियमित रूप से अपने साझेदारों के साथ संवाद करता है, ताकि एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।बयान में बताया गया कि यह प्रशिक्षण टाइगर ट्रायम्फ 2025 जैसे पहले के अंतर संचालन अभ्यासों पर आधारित था। इन अभ्यासों में भारतीय और अमेरिकी सशस्त्र बलों ने संयुक्त संचार और युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए उपग्रह और बिना चालक वाले (अनमैन्ड) तकनीकों का उपयोग किया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed