फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India urged Pakistan to expedite release and repatriation of 167 Indian fishermen and civilian prisoners

India-Pakistan: भारतीय कैदियों को जल्द रिहा करने की मांग, दोनों देशों ने सूची का किया आदान-प्रदान

Thu, 01 Jan 2026 05:15 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Thu, 01 Jan 2026 05:15 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान से 167 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने का आग्रह किया। इसी के साथ भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि जब तक भारतीय नागरिक और मुछआरे पाकिस्तान की कैद में हैं, तब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
India urged Pakistan to expedite release and repatriation of 167 Indian fishermen and civilian prisoners
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने गुरुवार (01 जनवरी) को पाकिस्तान से 167 भारतीय मछुआरों और आम कैदियों को उनकी जेल की सजा पूरी होने के बाद जल्द से जल्द रिहा करने और वापस भेजने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि इसके अलावा पाकिस्तान से उसकी हिरासत में मौजूद 35 आम कैदियों और मछुआरों को तुरंत काउंसलर पहुंच देने के लिए भी कहा गया है, जिनके भारतीय होने का संदेह है।
विज्ञापन


नई दिल्ली ने यह अनुरोध दोनों देशों द्वारा नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों के आदान-प्रदान के संदर्भ में किया है, जो 2008 के एक समझौते के ढांचे के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसा करने की प्रथा का हिस्सा है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 391 आम कैदियों और 33 मछुआरों के नाम और जानकारी साझा की है, जो पाकिस्तानी हैं या जिनके पाकिस्तानी होने का संदेह है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 58 आम कैदियों और 199 मछुआरों की जानकारी साझा की हैं, जो भारतीय हैं या जिनके भारतीय होने का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


167 भारतीय मछुआरों और आम कैदियों की रिहाई का आग्रह
एक बयान में कहा गया है, "भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से आम कैदियों, मछुआरों के साथ-साथ उनकी नावों और लापता भारतीय रक्षा कर्मियों को जल्द रिहा करने और वापस भेजने का आह्वान किया है। पाकिस्तान से 167 भारतीय मछुआरों और आम कैदियों को जल्द रिहा करने और वापस भेजने का भी आग्रह किया गया है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।"


ये भी पढ़ें: India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान, नागरिक कैदियों की लिस्ट भी साझा

जानिए अब तक कितने कैदियों की हुई वापसी?
नई दिल्ली ने विशेष रूप से पाकिस्तान से सभी भारतीय और जिनके भारतीय होने का संदेह है, ऐसे आम कैदियों और मछुआरों की रिहाई और वापसी तक उनकी सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 2014 से अब तक 2,661 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय आम कैदियों को पाकिस्तान से वापस भेजा गया है।" बताया गया कि, "इसमें 500 भारतीय मछुआरे और 13 भारतीय आम कैदी शामिल हैं, जिन्हें 2023 से अब तक पाकिस्तान से वापस भेजा गया है।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed