फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India UPI goes live at Galeries Lafayette in Paris eyes Paris Olympics boost

UPI: पेरिस के विश्व प्रसिद्ध गैलरीज लाफायेट में यूपीआई सेवा शुरू, भारतीय राजदूत जावेद ने भुगतान किया

Fri, 05 Jul 2024 07:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:15 AM IST
सार

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने कहा कि 3 जुलाई 2024 को पेरिस के हॉसमैन में विश्व प्रसिद्ध गैलरीज लाफायेट के प्रमुख स्टोर पर यूपीआई सेवाएं शुरू हो गईं। बयान में कहा गया कि इससे पहले प्रतिष्ठित एफिल टॉवर में यूपीआई को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
India UPI goes live at Galeries Lafayette in Paris eyes Paris Olympics boost
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

 भारत ने पेरिस के ऐतिहासिक डिपार्टमेंट स्टोर गैलरीज लाफायेट में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लॉन्च किया है। यह ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपीआई के वैश्विकरण के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा इसे विकसित किया गया था। 

विज्ञापन


फ्रांस में भारतीय दूतावास ने कहा कि 3 जुलाई 2024 को पेरिस के हॉसमैन में विश्व प्रसिद्ध गैलरीज लाफायेट के प्रमुख स्टोर पर यूपीआई सेवाएं शुरू हो गईं। बयान में कहा गया कि इससे पहले प्रतिष्ठित एफिल टॉवर में यूपीआई को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था। फ्रांस और मोनाको की रियासत में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने गैलरीज लाफायेट के सीईओ निकोलस हाउज और लाइरा ग्रुप के चेयरमैन एलेन लैकोर की मौजूदगी में स्टोर पर यूपीआई के जरिये भुगतान भी किया। अशरफ ने एक पोस्ट में यूपाआई सेवा के लॉन्च होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2018 में सिंगापुर में यूपीआई के पहले अंतरराष्ट्रीय लॉन्च को याद किया और यूपीआई की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीमा पार डिजिटल भुगतान का त्वरित, सुरक्षित और कुशल साधनों के अलावा, यूपीआई सीमा पार धन प्रेषण के माध्यम के रूप में विकसित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed