संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। इसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति-2022 और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी।
India will be chairing 3 key subsidiary bodies of UN Security Council- Taliban Sanctions Committee, Counter-Terrorism Committee (for 2022) and Libya Sanctions committee: TS Tirumurti, Permanent Representative of India at United Nations Security Council pic.twitter.com/DbG4bCXCIr
— ANI (@ANI) January 8, 2021विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से भारत के लिए प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, विकास और प्रगति की बहाली की प्रतिबद्धता के लिए तालिबान प्रतिबंध समिति भारत की शीर्ष प्राथमिकता में रहेगी।
India will chair Counter-Terrorism Committee of UNSC in 2022. Chairing of this committee has a special resonance for India which has not only been at the forefront of fighting terrorism especially cross border terrorism but has also been one of its biggest victims: TS Tirumurti pic.twitter.com/MkOmqehQSy
— ANI (@ANI) January 8, 2021
टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की भी अध्यक्षता करेगा।इस समिति की अध्यक्षता करना भारत के लिए बेहद अहम है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। विशेषकर सीमा पार से आतंकवाद के पीड़ितों में से भी एक है।
हाल ही में भारत ने यूएनएससी में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल का शुभारंभ किया है। इसके दौरान भारत का तिरंगा न्यूयॉर्क सिटी के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस हफ्ते से फहराने लगा है। इस अवसर पर टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि यह मेरे देश के लिए और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए गर्व का क्षण है।