फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India un envoy ruchira kamboj assume presidency of 62 session commission of social development

UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के 62वें सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता संभाली, 50 सालों में पहली बार मिला मौका

Fri, 28 Jul 2023 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

62वें सत्र की अध्यक्षता का चुनाव 15 फरवरी को हुआ था और इससे पहले साल 1975 में भारत ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी। लक्जमबर्ग, उत्तरी मेसेडोनिया, डोमिनिकन रिपब्लिक और चुनाव के बाद तय होने वाले अफ्रीकी देश इस आयोग के उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
India un envoy ruchira kamboj assume presidency of 62 session commission of social development
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र के 62वें सामाजिक विकास आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। बीते करीब 50 सालों में यह पहला मौका है, जब भारत को इसकी अध्यक्षता मिली है। इससे पहले साल 1975 में भारत ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी।  
विज्ञापन


सामाजिक विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर फोकस
कंबोज ने गुरुवार को अध्यक्षता संभालने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता करने में भारत को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। भारत अपने मूल सिद्धांतों के साथ नेतृत्व करने, वैश्विक समुदाय के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करने के प्रति प्रतिबद्ध है।' संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि रुचिरा कंबोज, सामाजिक विकास के मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस करेंगी। 
विज्ञापन


भारत ने करीब 50 साल पहले की थी अध्यक्षता
बता दें कि सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्षता का चुनाव 15 फरवरी को हुआ था और इससे पहले साल 1975 में भारत ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी। लक्जमबर्ग, उत्तरी मेसेडोनिया, डोमिनिकन रिपब्लिक और चुनाव के बाद तय होने वाले अफ्रीकी देश इस आयोग के उपाध्यक्ष हैं। इन देशों ने भी भारत की अध्यक्षता का समर्थन किया है। सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का केंद्रीय विषय सतत विकास के लिए 2030 के एजेंडे के क्रियान्वयन में तेजी और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए सामाजिक नीतियों से विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN: यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत ने खाद्य-वस्तु आपूर्ति में व्यवधानों को किया कम, जरूरतमंद देशों की भी मदद की

इन मुद्दों पर है भारत का फोकस
पद संभालने के बाद कंबोज ने कहा कि आयोग सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक अंतर सरकारी निकाय के रूप में काम करेगा। बता दें कि सामाजिक विकास आयोग के 46 सदस्य हैं, जो चार साल के लिए समान भौगोलिक वितरण के आधार पर इसके अध्यक्ष चुने जाते हैं। भारत का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 2027 तक चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed