भारत, ब्रिटेन स्थित बायोटेक फर्म को मिला रोडडेनबेरी पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और यूके स्थित एक जीनोमिक्स बायोटेक कंपनी का नाम वैश्विक स्तर पर उन चार परियोजनाओं में शामिल है, जिन्हें 10 लाख अमेरिकी डॉलर के रोडडेनबेरी पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अमेरिकी फिल्म और टीवी श्रृंखला ‘स्टार ट्रेक’ के निर्माता जीन रोडडेनबेरी के नाम पर मानवता की भलाई के लिए दिया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार कोविड-19 की रोकथाम के लिए तेजी से और बेहतरीन काम करने वाले संगठनों को दिया गया। ग्लोबल जीन कॉर्प को यह पुरस्कार विश्व में जीनोमिक विविधता के मानचित्रण और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए विज्ञान श्रेणी में दिया गया है।
ग्लोबल जीन कॉर्प के अध्यक्ष और सीईओ सुमित जमुआर ने बताया कि भारत में स्टार ट्रेक के प्रशंसक के रूप में शुरुआती दिनों में जीन रोडडेनबेरी ने हमें भविष्य के अपने दृष्टिकोण से प्रेरित किया, जहां प्रौद्योगिकी मानवता पर अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए एक शक्ति है।