{"_id":"596852894f1c1b83648b4a1b","slug":"india-tops-global-index-of-countries-that-trust-their-governments-the-most","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों को सबसे ज्यादा भरोसा है अपनी सरकार पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीयों को सबसे ज्यादा भरोसा है अपनी सरकार पर
amarujala.com- Presented By- मोहित
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
भारत की जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकॉनमिक को-ऑपरेशन ऐंड डिवेलपमेंट (OECD) के गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 सर्वे के अनुसार 73 प्रतिशत भारतीयों को केंद्र की नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार पर भरोसा है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
जनता के इस भरोसे के बाद यह कहा जा सकता है कि जीएसटी, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसलों ने जनता का विश्वास जीता है। हालांकि सरकार पर जनता के भरोसे को मापने का कोई निश्चित मापदंड नहीं लेकिन सरकार को लोग किताना विश्वसनीय और स्थिर मानते हैं इन्हीं के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है
विज्ञापन
सूची में कुल 15 देशों को शामिल किया गया है। जिसमें 62 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर कनाडा का नाम है। तुर्की और रूसी 58 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ग्रीस 13 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर है। जबकि राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग की खबरों के चलते महज 30 प्रतिशत लोगों को अमेरिकी सरकार पर भरोसा है। इससे साफ है कि ट्रंप पर जनता का भरोसा घटा है।
विज्ञापन