फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India still looks saare jahan se achcha from space: Shubhanshu Shukla repeats Rakesh Sharma iconic words

ISS: 'अंतरिक्ष से भारत आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है', वापसी से पहले शुभांशु ने दोहराए राकेश शर्मा के शब्द

Sun, 13 Jul 2025 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

अंतरिक्ष में 18 दिनों तक वैज्ञानिक प्रयोग करने के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन अन्य साथी वापस आने को तैयार हैं। उन्हें आईएसएस में फेयरवेल दे दिया गया है। एक्सिओम-4 मिशन का यह दल सोमवार को पृथ्वी पर वापसी की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
India still looks saare jahan se achcha from space: Shubhanshu Shukla repeats Rakesh Sharma iconic words
shubhanshu shukla - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही। यह एक जादू की तरह महसूस हुई। अंतरिक्ष से आज का भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरा हुआ दिखता है। उन्होंने 1984 स्पेस ओडिसी से राकेश शर्मा के प्रतिष्ठित शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अंतरिक्ष से भारत आज भी 'सारे जहाँ से अच्छा' दिखता है।

विज्ञापन


अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए
शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले भारत के पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। शुभांशु शुक्ला ने अब तक अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए हैं, जहां वे प्रतिदिन 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देख रहे थे। आईएसएस पृथ्वी से लगभग 400 किमी ऊपर 28,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है।
विज्ञापन


विदाई समारोह में बोल रहे थे शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में बोल रहे थे। अंतरिक्ष यात्री सोमवार को पृथ्वी पर वापसी की यात्रा शुरू करने वाले हैं। 26 जून से शुरू हुए ISS प्रवास के बारे में शुभांशु ने कहा कि यह मुझे जादू सा लगता है। यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कैलिफोर्निया तट पर उतरने की उम्मीद
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि वह अपने साथ बहुत सारी यादें और सीख लेकर जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने देशवासियों के साथ साझा करेंगे। एक्सिओम-4 मिशन सोमवार को ISS से अलग होगा और इसके मंगलवार को कैलिफोर्निया तट पर उतरने की उम्मीद है।

25 जून को अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी
पायलट शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन और मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू के साथ एक्सिओम-4 मिशन ने 25 जून को अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी। तब ड्रैगन स्पेस कैप्सूल ले जाने वाला फाल्कन-9 रॉकेट फ्लोरिडा से आईएसएस की ओर रवाना हुआ था। शुभांशु ने विदाई समारोह में भारत की भावी अंतरिक्ष यात्रा के लिए गर्व, कृतज्ञता और आशा की भावना व्यक्त की।

अपने आदर्श राकेश शर्मा को याद किया
उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार यात्रा रही है। अब यह यात्रा समाप्त हो रही है। हमारी मानव अंतरिक्ष उड़ान की यात्रा बहुत लंबी है। यह कठिन भी है।' उन्होंने एक संस्कृत वाक्यांश साझा करते हुए कहा, 'लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम ठान लें, तो तारे भी पाए जा सकते हैं।' अपने आदर्श राकेश शर्मा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 41 साल पहले एक भारतीय ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी और बताया था कि वहां से भारत कैसा दिखता था।

'सारे जहां से अच्छा'
उन्होंने कहा, 'हम सभी आज भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आज का भारत ऊपर से कैसा दिखता है। आज का भारत महत्वाकांक्षाओं से भरा दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है, आज का भारत आत्मविश्वास से भरा दिखता है। आज का भारत गर्व से पूरा दिखता है। इसलिए मैं एक बार फिर कह सकता हूं कि आज का भारत आज भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है। जल्दी ही धरती पर मुलाकात करते हैं।'


'आप जैसे पेशेवरों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात'
शुभांशु शुक्ला ने इस मिशन को संभव बनाने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा, 'अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसे अविश्वसनीय बना दिया है। आप जैसे पेशेवरों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed