फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India showed mirror to Pakistan again in United Nations Security Council

सुरक्षा परिषद में भारत ने पाक को लगाई लताड़, कहा- आतंक को समर्थन देना बंद करें

Thu, 07 Nov 2019 12:13 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Nov 2019 12:13 AM IST
सार

  • यूएनएससी में पॉलोमी त्रिपाठी ने कहा, महिलाओं की आवाज दबाई जा रही
  • ‘महिला, शांति व सुरक्षा’ विषय पर यूएनएससी की चर्चा में बोलीं पॉलोमी
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव हैं पॉलोमी त्रिपाठी

विज्ञापन
India showed mirror to Pakistan again in United Nations Security Council
पॉलोमी त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने कहा कि यह देश एक ऐसे तंत्र को दर्शाता है जो मामूली सियासी फायदों के लिए आतंकवाद और विकास विरोधी चरमपंथी विचारधाराओं को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं की आवाज को दबाता है।

विज्ञापन


भारत की तरफ से यह कड़ी प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की निवर्तमान दूत मलीहा लोधी द्वारा 29 अक्तूबर की चर्चा में कश्मीर की स्थिति, अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने और घाटी में महिला अधिकारों पर टिप्पणी के बाद आई है। भारत की तरफ से पॉलोमी त्रिपाठी ने ‘महिला, शांति व सुरक्षा’ विषय पर यूएनएससी की खुली चर्चा में कहा, ‘आज जब हर कोई सामूहिक प्रयासों पर जोर दे रहा है, तब एक प्रतिनिधिमंडल मेरे देश में महिला अधिकारों के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।’ 
विज्ञापन


पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ‘प्रतिनिधिमंडल, ऐसे तंत्र का प्रतिनिधित्व करता है जो तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देता है और महिलाओं की आवाज दबाता है। इसने हमारे क्षेत्र और उससे परे, महिलाओं व उनके परिवारों की कई पीढ़ियों का जीवन तबाह कर दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपनी आदत में सुधारे पाक'

पॉलोमी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के हर मंच पर भारत के खिलाफ बेवजह और बिना सबूत के आरोप लगाना पाकिस्तान की आदत हो गई है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि की इस हरकत की वजह से इतने अहम प्रतिनिधि मंडल के लिए पाकिस्तानी शिकायत एक बाधा की तरह बन गई है। पाक को चाहिए कि वह इसे सुधारे।

'महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं'

सुरक्षा परिषद में मूल विषय पर बोलते हुए पॉलोमी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ आतंकी हिंसा के कारण सार्वजनिक और निजी स्तर पर दुर्व्यवहार हो रहे हैं, जिसे दूर करने के लिए हम इस मंच पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में महिलाओं की भागीदारी की तारीफ की, लेकिन कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed