फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india says in un that violence is condemnable in afganistan by terrorist organization

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने अफगानिस्तान में आतंकी हिंसा का उठाया मुद्दा

Sat, 12 Dec 2020 03:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Dec 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
india says in un that violence is condemnable in afganistan by terrorist organization
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Twitter

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से अफगानिस्तान में तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों द्वारा की जा रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए तुरंत कदम उठाने को कहा है। भारत ने कहा, विश्व बिरादरी को अफगानिस्तान पर लगाए गए सभी कृत्रिम पारगमन अवरोधों को हटाने की दिशा में काम करना चाहिए। भारत ने कहा है कि शांतिवार्ता के बीच भी अफगानिस्तान में हिंसा जारी है।

विज्ञापन


यूएन में भारत के उप-स्थायी प्रतिनिधि नागराज नायडू अफगानिस्तान पर एक प्रस्ताव के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोल रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान को पूरे पारगमन अधिकार नहीं मिलने के कारण भारत के साथ उसका व्यापार बाधित हो रहा है। इसके लिए विश्व समुदाय को अफगानिस्तान पर लगाए सभी कृत्रिम पारगमन अवरोध हटाने होंगे।
विज्ञापन


नायडू ने कहा, आतंकवाद के लिए सभी रूपों में शून्य सहिष्णुता जरूरी है। नायडू ने कहा, तालिबान और अन्य आतंकी गुटों द्वारा की जा रही हिंसा के चलते अफगानिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। इस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांति प्रक्रिया और हिंसा साथ-साथ नहीं चल सकती। हमें तत्काल व्यापक संघर्ष विराम के रास्ते तलाशने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र का अफगानिस्तान शांतिवार्ता प्रस्ताव को समर्थन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांतिवार्ता में प्रगति की सराहना संबंधी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही, तालिबान, अलकायदा, आईएस और उससे संबद्ध समूहों द्वारा आतंकी हमलों को रोकने के लिए प्रयास तेज करने का भी आग्रह किया गया है।


महासभा के 193 सदस्यों में से प्रस्ताव को पक्ष में 130 वोट पड़े जबकि 59 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। रूस ने प्रस्ताव का विरोध किया जबकि चीन, पाकिस्तान और बेलारूस अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव में क्षेत्र में लगातार जारी हिंसा की निंदा भी की गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed