{"_id":"603952d246ed287cb0061bcd","slug":"india-said-in-un-help-in-syria-be-done-under-united-nations-principles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में मदद संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के तहत हो : भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में मदद संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के तहत हो : भारत
Sat, 27 Feb 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा है कि सीरिया में मानवीय सहायता इस संबंध में यूएन में बने सिद्धांतों के अनुरूप मुहैया कराई जानी चाहिए। भारत ने यह भी कहा कि मानवीय मदद का राजनीतिकरण हर हाल में बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद में तिरुमूर्ति ने कहा, सहायता का राजनीतिकरण बंद हो
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सीरिया में मानवीय संकट के हालात पर कहा, मानवीय जरूरतों की गंभीरता और जटिलता से इस परिषद की सामूहिक चेतना जागनी चाहिए। खासतौर से उन देशों की जो मानवीय मदद को राजनीतिक कदमों पर अपने अपेक्षित नतीजों से जोड़ने की वकालत करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सीरिया में मानवीय सहायता इस देश की स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए। भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें यहां स्वास्थ्य तथा मानवीय मदद मुहैया करा रहे कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन