{"_id":"61293f5f8ebc3e7a191cb067","slug":"india-said-at-unsc-kabul-attacks-increased-need-for-global-solidarity-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएससी में भारत ने कहा: काबुल हमलों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की जरूरत बढ़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएनएससी में भारत ने कहा: काबुल हमलों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की जरूरत बढ़ाई
Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
सार
- यूएनएससी में भारत ने कहा, आतंकियों को पनाह देने वालों के विरुद्ध खड़े होना बेहद जरूरी
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि ये हमले आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वालों के खिलाफ विश्व के एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत को प्रबल करते हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, मैं काबुल में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम इस आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
इथियोपिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में तिरुमूर्ति ने कहा कि काबुल में हुए हमले आतंक और आतंकियों को शरण देने वाले सभी लोगों के खिलाफ अब एकजुट होना जरूरी है। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता आवश्यक है।
विज्ञापन