फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's High Commissioner to Bangladesh Pranay Verma called on PM Sheikh Hasina in Dhaka

Bangladesh: भारत के उच्चायुक्त ने PM हसीना से की मुलाकात, आम चुनावों में मिली जीत की दी बधाई

Mon, 08 Jan 2024 12:55 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 Jan 2024 12:55 PM IST
सार

छिटपुट हिंसा और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के बहिष्कार के बीच हुए आम चुनावों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना रविवार को गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से फिर से संसद के लिए चुनी गई हैं।

विज्ञापन
India's High Commissioner to Bangladesh Pranay Verma called on PM Sheikh Hasina in Dhaka
भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने पीएम शेख हसीना से मुलाकात कर दी बधाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश में एक बार फिर शेख हसीना प्रधानमंत्री बनने जा रहीं हैं। रविवार को हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी आवामी लीग ने 300 में से दो-तिहाई सीटें जीत ली हैं। इसबार, एकतरफा चुनाव में वह लगातार चौथा कार्यकाल हासिल करने वाली हैं। उनका अब तक का यह पांचवां कार्यकाल होगा। भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने हसीना से मुलाकात कर उनकी शानदार जीत की बधाई दी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस दौरान, वर्मा ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें चुनाव में जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सरकार के नए कार्यकाल के दौरान, एक-दूसरे के राष्ट्रीय विकास के समर्थन में द्विपक्षीय साझेदारी में और भी मजबूत गति और विकास होगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि, वर्मा ने शेख हसीना को इस बात का विश्वास दिलाया कि भारत बांग्लादेश के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा। 

पीएम हसीना गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं
गौरतलब है, बांग्लादेश में अवामी लीग ने 155 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है, जबकि जातीय पार्टी ने महज आठ सीटें हासिल की हैं। इसमें कहा गया है कि 45 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।छिटपुट हिंसा और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार के बीच हुए आम चुनावों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना रविवार को गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से फिर से संसद के लिए चुनी गई हैं। 76 वर्षीय हसीना को 249,965 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट मिले। गोपालगंज के उपायुक्त और रिटर्निंग ऑफिसर काजी महबुबुल आलम ने नतीजे की घोषणा की। हसीना ने 1986 के बाद से आठवीं बार गोपालगंज-3 सीट जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed