फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, Russia economic ties have grown tremendously, PM Modi's visit great opportunity for ties: EAM Jaishanka

India-Russia: जयशंकर बोले- भारत-रूस की आर्थिक नजदीकियां उच्च स्तर पर, पीएम की यात्रा संबंधों को और मजबूत करेगी

Fri, 05 Jul 2024 12:21 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मॉस्को
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मॉस्को Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Jul 2024 12:21 AM IST
सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का रूसी दौरा दोनों देशों के संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करेगा। पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगे। 

विज्ञापन
India, Russia economic ties have grown tremendously, PM Modi's visit great opportunity for ties: EAM Jaishanka
जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच आर्थिक संबंध काफी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करने के लिए बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कजाकिस्तान पहुंचे थे। इस सम्मेलन में जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

जयशंकर ने आगे कहा कि हमारा एक मजबूत इतिहास रहा है। मैं पिछले साल मास्को गया था। हम दोनों देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे जल्द ही करेंगे।  हमारे वार्षिक शिखर सम्मेलन में थोड़ी देरी हुई, यह एक अच्छी परंपरा है, हम दो देश हैं जिनके पास एक साथ काम करने का एक मजबूत इतिहास है। यह सम्मेलन लगातार होता रहता है और किसी भी रिश्ते को और मजबूत करने का तरीका है। 

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि बड़े बदलावों में से एक यह है कि रूस के साथ हमारे आर्थिक संबंध काफी बढ़ गए हैं।

8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन 8 से 9 जुलाई के बीच मॉस्को में आयोजित हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी मॉस्को जाएंगे। दोनों नेता भारत और रूस के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगें। साथ ही ऑस्ट्रिया चांसलर कार्ल नेहमर से बाचतीत करेंगे। पीएम मोदी और कार्ल नेहमर भारत और ऑस्ट्रेलिया के व्यापारिक नेताओं से भी बातचीत करेंगे। वे मॉस्को और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।


बता दें कि मार्च के प्रारंभ में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने का खुला निमंत्रण है। उन्होंने हाल ही कहा कि पुतिन और पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के मंचों पर बहुपक्षीय प्रारूप में और द्विपक्षीय प्रारूप में मिलेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति पर अमेरिका का रुख स्पष्ट है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed