फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India resumes visa centre operation in Dhaka

Visa Centre: भारत ने ढाका में वीजा सेंटर का काम फिर से शुरू किया, दो अन्य जगहों पर काम निलंबित

Thu, 18 Dec 2025 05:03 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 05:03 PM IST
सार

सुरक्षा कारणों से बंद ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र गुरुवार को फिर से खुल गया। हालांकि, खुलना और राजशाही के केंद्र अभी भी बंद हैं। बांग्लादेश में कुल पांच आईवीएसी केंद्र संचालित होते हैं।

विज्ञापन
India resumes visa centre operation in Dhaka
ढाका स्थित वीजा आवेदन केंद्र। - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत ने गुरुवार को ढाका में अपने वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) में काम फिर से शुरू कर दिया। सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे बुधवार को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बांग्लादेश के अन्य हिस्सों में स्थित इसी तरह के दो अन्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है। दक्षिण-पश्चिमी खुलना और उत्तर-पश्चिमी राजशाही में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) को सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


बांग्लादेश में पांच आईवीएसी केंद्र हैं। ढाका, खुलना और राजशाही के अलावा, अन्य दो केंद्र पूर्वोत्तर बंदरगाह शहर चटोग्राम और सिलहट में स्थित हैं। ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित आईवीएसी राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए मुख्य एकीकृत केंद्र है। वीजा केंद्र से जुड़े अधिकारी ने बताया, ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अब चालू है और सामान्य रूप से काम कर रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर जारी की जानकारी
ढाका केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आईवीएसी ने बृहस्पतिवार को खुलना और राजशाही में स्थित अपने दोनों केंद्र बंद कर दिए हैं। वेबसाइट में कहा गया, मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी राजशाही और खुलना आज बंद रहेंगे। जिन आवेदकों को आज आवेदन जमा करने के लिए वक्त दिया गया था, उन्हें बाद में अप्वाइंटमेंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के राजदूत रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया गया था और ढाका में भारतीय दूतावास के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने संबंधी चरमपंथी तत्वों की घोषणा पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।

कल विदेश मंत्रालय ने उच्चायुक्त को किया था तलब
इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया था। भारत ने कुछ चरमपंथी तत्वों के ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के एलान को लेकर अपनी कड़ी चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय ने हामिदुल्लाह को तलब करने के तुरंत बाद कहा था, बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों की ओर से गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो गहन जांच की है और न ही इन घटनाओं के संबंध में भारत के साथ कोई सार्थक सबूत साझा किए हैं। मंत्रालय ने कहा था, हम अंतरिम सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि वह अपने राजनयिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में मिशनों और दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।


विदेश मंत्रालय ने कहा था, उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर भारत की गहरी चिंताओं से अवगत कराया गया। उनका ध्यान विशेष रूप से कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों की ओर दिलाया गया, जिन्होंने ढाका स्थित भारतीय दूतावास के आसपास असुरक्षा का माहौल पैदा करने की योजना का एलान किया। भारत बांग्लादेश में शांति और स्थिरता का पक्षधर है। इसमें कहा गया है, भारत के बांग्लादेश के लोगों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें मुक्ति संघर्ष में हैं और विभिन्न विकासात्मक एवं जन-संबंधी पहलों के माध्यम से मजबूत हुए हैं। इसमें आगे कहा गया है, हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं और हमने लगातार शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनाव कराने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed