Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india replied again to pakistan in un on human rights of children in Jammu and Kashmir

कश्मीर के झूठ पर भारत ने लगाई फटकार, कहा- बच्चों को आतंकी समूहों में भर्ती करता है पाकिस्तान

Sat, 12 Oct 2019 04:07 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Oct 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
india replied again to pakistan in un on human rights of children in Jammu and Kashmir
भारत ने जम्मू-कश्मीर के बच्चों को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान में छोटे बच्चों को चरमपंथी विचारधारा वाले स्कूलों में भेजकर उन्हें आतंकी समूहों में भर्ती कर उनके भविष्य को बर्बाद किया जा रहा  है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में ‘बच्चों के अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण’ विषय पर महासभा की तीसरी समिति के सत्र में बोलते हुए, यूएन में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पालोमी त्रिपाठी ने पाक का नाम लिए बिना कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने फिर झूठे राजनीतिक प्रचार से समिति की ध्यान भटकाने की कोशिश की  है। त्रिपाठी ने बुधवार को पाक की निवर्तमान यूएन राजदूत मलीहा लोधी द्वारा समिति में की गई टिप्पणी का जवाब दिया।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा, ‘यह एक ऐसा देश है, जहां छोटे बच्चों को हिंसक चरमपंथी विचारधाराओं वाले स्कूलों में शिक्षा मिलती है और उन्हें आतंकी समूहों में भर्ती कराया जाता है, जिससे न केवल उनके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, बल्कि इससे सीमा के आस-पास के बच्चों का भविष्य भी खतरे में है। अगर यह मासूम बच्चों के अधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं है, तो क्या है?’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

भारत उलझना नहीं चाहता

पालोमी त्रिपाठी ने कहा कि पाक ने समर्थन जुटाने की हताशा में एक यूएन विशेषज्ञ को अप्रासंगिक संदर्भ का हवाला दिया। इस प्रतिनिधिमंडल के अतीत में निराधार आरोपों से विश्व समुदाय गुमराह नहीं हुआ है और हमें भरोसा है कि आगे भी नहीं होगा। इस पर हम और उलझना नहीं चाहते हैं। त्रिपाठी ने यह बात 2018 में आजादी से वंचित बच्चों पर आधारित वैश्विक अध्ययन पर लोधी की टिप्पणी के जवाब में कही। 

बच्चों के अधिकारों को लेकर भारत का कदम
बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत द्वारा उठाए गए उपायों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्वच्छ भारत मिशन के साथ मिड-डे मील योजना का उद्देश्य स्कूल में बच्चों की उपस्थिति को बेहतर बनाना है। सेव द गर्ल चाइल्ड, एजुकेट द गर्ल चाइल्ड  कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में बाल लिंग अनुपात के असंतुलन को दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed