{"_id":"60a16f73955ff9473f5c4571","slug":"india-reacts-to-rising-tensions-between-israel-and-gaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा जारी: भारत ने इस्राइल और गाजा के बीच बढ़ते तनाव को तत्काल कम करने की आवश्यकता जताई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिंसा जारी: भारत ने इस्राइल और गाजा के बीच बढ़ते तनाव को तत्काल कम करने की आवश्यकता जताई
Mon, 17 May 2021 12:46 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 May 2021 12:46 AM IST
सार
गाजा से फिलिस्तीनी चरमपंथियों के रॉकेट हमले में इस्राइल में 30 साल की भारतीय महिला सौम्या संतोष की मौत हो गई थी
विज्ञापन
भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : ani
विस्तार
इस्राइल और गाजा के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने रविवार को दोनों पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने और यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयास से बचने की अपील की। साथ ही तनाव को तत्काल कम किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को मध्य पूर्व में जारी हालात पर खुली बैठक की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस्राइल और गाजा के बीच तनाव को 'बेहद गंभीर' करार दिया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि पिछले सप्ताह पूर्वी यरुशलम में शुरू हुई हिंसा के नियंत्रण से बाहर जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम से सुरक्षा परिस्थितियों के हालात तेजी से बिगड़े हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत इस्राइल और फलस्तीन के बीच वार्ता बहाल करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के हरसंभव प्रयास का समर्थन करता है।