फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India permanent representative to UN Ruchira Kamboj said India condemns the recent ICBM launch by DPRK

UNSC: यूएनएससी में भारत ने उत्तर कोरिया के आईसीबीएम प्रक्षेपण की निंदा की, शांति और सुरक्षा के लिए बताया खतरा

Tue, 22 Nov 2022 04:47 AM IST
देव कश्यप एएनआई, न्यूयार्क।
एएनआई, न्यूयार्क। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Nov 2022 04:47 AM IST
सार

रुचिरा कंबोज ने कहा कि डीपीआरके की ओर से किया गया यह प्रक्षेपण सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं। वे क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
India permanent representative to UN Ruchira Kamboj said India condemns the recent ICBM launch by DPRK
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज। - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सोमवार को भारत ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में की गई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रक्षेपण की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएनएससी में कहा कि भारत डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा हाल ही में की गई आईसीबीएम प्रक्षेपण (ICBM launch) की निंदा करता है। यह पिछले महीने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए अन्य बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों का अनुसरण करता है, जिसके बाद सुरक्षा परिषद की बैठक हुई थी।

विज्ञापन


रुचिरा कंबोज ने कहा कि डीपीआरके की ओर से किया गया यह प्रक्षेपण सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं। वे क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। भारत डीपीआरके से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक संबंधों के पूर्ण कार्यान्वयन का आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि हम डीपीआरके से संबंधित परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकियों के प्रसार पर ध्यान देने के महत्व को एक बार फिर दोहराते हैं। परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकियों का प्रसार चिंता का विषय है, उनका भारत सहित अन्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


कंबोज ने आगे कहा कि हम कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा की दिशा में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपने निरंतर समर्थन को भी दोहराते हैं। कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे सामूहिक हित में है, आगे भी हम इन मुद्दों को हल करने के साधन के रूप में बातचीत और कूटनीति का समर्थन करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed