फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India owes money to UN, worry on delayed of peace talk

संयुक्त राष्ट्र पर भारत का पैसा बकाया, शांति सुरक्षा अभियान में देरी पर जताई चिंता

Sun, 19 May 2019 01:17 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 19 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
India owes money to UN, worry on delayed of peace talk
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशनों के लिए शांति सेना और पुलिस मुहैया कराने वाले देशों को प्रतिपूर्ति में देरी पर चिंता जताई है। भारत की, शांति अभियानों के लिए 38 करोड़ रुपये की रकम संयुक्त राष्ट्र के पास बकाया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के पहले सचिव महेश कुमार ने पांचवें कमेटी के सत्र में संयुक्त राष्ट्र की वित्तीय स्थिति में सुधार विषय पर कहा कि शांति अभियानों में योगदान के लिए समय पर प्रतिपूर्ति की उम्मीद उचित है।

विज्ञापन


महेश कुमार ने शांति सेना और पुलिस मुहैया कराने वाले देशों को प्रतिपूर्ति में देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि कुल बकाया भुगतान वर्तमान में 3.6 अरब डॉलर है। यह रकम संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक मूल्यांकन की लगभग एक तिहाई है। इसके अलावा शांति अभियानों में योगदान देने वाले देशों को एक अरब डॉलर की प्रतिपूर्ति के साथ मृत्यु एवं दिव्यांगता के दावे आठ मिलियन अमेरिकी डॉलर भी बाकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक, सक्रिय शांति अभियानों में सेना और पुलिस का योगदान देने वाले देशों के लिए कुल देय राशि 265 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed