फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India on ukraine crisis, Permanent Rep to UN, TS Tirumurti at UNSC meeting says We call russia for an immediate de-escalation

यूक्रेन संकट: भारत ने की युद्ध टालने की अपील, कहा- स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर

Thu, 24 Feb 2022 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद अब यूक्रेन और रूस जंग के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इस बीच संकट को देखते हुए सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। सुरक्षा परिषद में भारत ने भी अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन
India on ukraine crisis,  Permanent Rep to UN, TS Tirumurti at UNSC meeting says We call russia for an immediate de-escalation
भारत ने की युद्ध टालने की अपील - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश के बीच अब भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपना पक्ष रखा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।

विज्ञापन




राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के आदेश दिए
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। आदेश जारी करते हुए पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


पुतिन बोले- रूस-यूक्रेन विवाद के बीच जो देश आएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन से 182 छात्रों को लेकर एक और फ्लाइट पहुंची दिल्ली
भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed