फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Netherlands Virtual Summit: PM Modi emphasizes on shared democratic values, PM Rutte praises 'Vaccine Friendship'

भारत-नीदरलैंड्स वर्चुअल समिट: पीएम मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर दिया जोर, पीएम रट ने 'वैक्सीन मैत्री' को सराहा

Fri, 09 Apr 2021 07:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Apr 2021 07:39 PM IST
सार

  • पीएम रट ने भारत में डच निवेशकों की मदद के लिए माना आभार
  • मोदी ने कहा-जलवायु परिवर्तन, महामारी व आतंकवाद की चुनौती एक समान

विज्ञापन
India-Netherlands Virtual Summit: PM Modi emphasizes on shared democratic values, PM Rutte praises 'Vaccine Friendship'
नीदरलैंड्स के पीएम रट से चर्चा करते पीएम मोदी - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ वर्चुअल शिखर बैठक की। इस दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि हमारे रिश्ते लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर आधारित हैं। पीएम रट ने कोरोना महामारी के दौर में भारत के 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम की तारीफ की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बातचीत में पीएम रट से कहा कि हमारी साझेदारी कानून के शासन और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी को लेकर हमारी चुनौती समान है। हम सहयोग के नए क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम रट ने इस मौके पर कहा कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान भारत सरकार ने डच निवेशकों के समक्ष आई चुनौतियों का सामना करने में मदद की, हम उसकी प्रशंसा करते हैं। आपकी मदद से मुश्किल दौर में भी दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के लिए भारत की तारीफ की। पीएम रट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य चुने जाने के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने का हकदार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed