{"_id":"5fb85d2b9089867009486b69","slug":"india-nepal-review-railway-projects-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की रेल परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-नेपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की रेल परियोजनाओं की समीक्षा
Sat, 21 Nov 2020 05:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली और पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
भारत और नेपाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों देशों के बीच रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की यह चौथी बैठक थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त कार्य समूह ने भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच 34 किलोमीटर लंबी रेल लिंक के लिए तकनीकी तैयारियों पर चर्चा की। दोनों देश जयनगर और कुर्था के बीच यात्री ट्रेन चलाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देश रेल परियोजनाओं के निर्माण में गति देने पर सहमत हुए हैं। भारत की ओर से रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन-एफ) ने इस समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन