{"_id":"5e5699058ebc3ef3d86431db","slug":"india-is-great-the-journey-has-been-very-successful-trump-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पहुंचकर बोले डोनाल्ड ट्रंप- भारत महान है, यात्रा रही बेहद सफल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका पहुंचकर बोले डोनाल्ड ट्रंप- भारत महान है, यात्रा रही बेहद सफल
Wed, 26 Feb 2020 10:16 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप
भारत की दो दिवसीय गर्मजोशीपूर्ण यात्रा और भव्य स्वागत से अभिभूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत महान है और उनकी व्यस्त यात्रा अत्यंत सफल रही। ट्रंप की 24 से 25 फरवरी तक हुई दो दिवसीय भारत यात्रा में उनकी पत्नी मेलानिया और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ’ब्रायन सहित अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर गया था।
विज्ञापन
Just landed. India was great, trip very successful. Heading to the White House. Meetings and calls scheduled today. @CDCgov, @SecAzar and all doing a great job with respect to Coronavirus! Briefing this afternoon.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 26, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली गए। कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप मंगलवार को स्वदेश लौट आए। ट्रंप ने 36 घंटे की अपनी भारत यात्रा के बाद अमेरिका में अपने विमान के उतरने के बाद ट्वीट किया, अभी-अभी उतरा हूं। भारत महान है, यात्रा अत्यंत सफल रही।
मंगलवार को ट्रंप के अमेरिका रवाना होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद व्यक्त किया और उन्होंने भी ट्रंप की इस यात्रा को बेहद सफल बताया। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, भारत-अमेरिका मित्रता से हमारे देशों के लोगों और विश्व को लाभ होता है।
यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया जिसके तहत भारत के सशस्त्र बलों के लिए अमेरिका की दो बड़ी रक्षा कंपनियों से 30 सैन्य हेलीकॉटर खरीदे जाएंगे।