फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India is great the journey has been very successful Trump said

अमेरिका पहुंचकर बोले डोनाल्ड ट्रंप- भारत महान है, यात्रा रही बेहद सफल

Wed, 26 Feb 2020 10:16 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Feb 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
India is great the journey has been very successful Trump said
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप

भारत की दो दिवसीय गर्मजोशीपूर्ण यात्रा और भव्य स्वागत से अभिभूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत महान है और उनकी व्यस्त यात्रा अत्यंत सफल रही। ट्रंप की 24 से 25 फरवरी तक हुई दो दिवसीय भारत यात्रा में उनकी पत्नी मेलानिया और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ’ब्रायन सहित अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर गया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली गए। कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप मंगलवार को स्वदेश लौट आए। ट्रंप ने 36 घंटे की अपनी भारत यात्रा के बाद अमेरिका में अपने विमान के उतरने के बाद ट्वीट किया, अभी-अभी उतरा हूं। भारत महान है, यात्रा अत्यंत सफल रही। 


मंगलवार को ट्रंप के अमेरिका रवाना होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद व्यक्त किया और उन्होंने भी ट्रंप की इस यात्रा को बेहद सफल बताया। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, भारत-अमेरिका मित्रता से हमारे देशों के लोगों और विश्व को लाभ होता है। 

यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया जिसके तहत भारत के सशस्त्र बलों के लिए अमेरिका की दो बड़ी रक्षा कंपनियों से 30 सैन्य हेलीकॉटर खरीदे जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed