फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India in un said Solidarity in Pahalgam attack testimony to international community zero tolerance terrorism

UN: 'पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत', यूएन में भारत का बयान

Tue, 29 Apr 2025 11:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Apr 2025 11:49 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आदि ने एकसुर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई थी।
 

विज्ञापन
India in un said Solidarity in Pahalgam attack testimony to international community zero tolerance terrorism
योजना पटेल - फोटो : फेसबुक/इंडिया एट यूएन

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एकजुटता दिखाई है, वह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा कि 'पहलगाम आतंकी हमला, 26/11 के मुंबई हमले के बाद आम नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला है। भारत दशकों से सीमापार आतंकवाद का पीड़ित रहा है और हम अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि आतंकी घटनाओं का पीड़ितों, परिवारों और समाज पर क्या असर होता है।'
विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष नेताओं ने किया था भारत का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कार्यालय में आयोजित हुए 'विक्टिम ऑफ टेरेरिज्म एसोसिएशन नेटवर्क' कार्यक्रम में योजना पटेल ने कहा कि 'पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से वैश्विक समुदाय ने भारत का समर्थन किया, हम उसकी तारीफ करते हैं।' गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आदि ने एकसुर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN: 'पाकिस्तान का कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं, नापाक राष्ट्र की छवि उजागर'; ख्वाजा आसिफ के बयान पर बरसा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद ने भी जारी किया था बयान
बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी बयान जारी कर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और कहा था कि हमले के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। साथ ही सभी सदस्य देशों से अपील की गई थी कि वे अंतरराष्ट्रीय नियमों और सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत सहयोग करें।

ये भी पढ़ें- पहलगाम: क्या तुर्किये से मदद लेकर पाकिस्तान आया विमान? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई, दोनों देशों से संयम की अपील

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed