फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Ideas Summit: US Foreign Minister Mike Pompeo praises India for banning 59 Chinese apps 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने की 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने पर भारत की तारीफ

Wed, 22 Jul 2020 09:49 PM IST
आसिम खान पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Wed, 22 Jul 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
India Ideas Summit: US Foreign Minister Mike Pompeo praises India for banning 59 Chinese apps 
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ - फोटो : ANI

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में हाल में भारत के खिलाफ चीन की सेना द्वारा ‘शुरू किया गया’ संघर्ष चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ‘अस्वीकार्य व्यवहार’ का नवीनतम उदाहरण है। उन्होंने टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने के भारत के निर्णय की प्रशंसा की और कहा कि ये भारत के लोगों के लिए ‘सुरक्षा खतरा’ हैं।

विज्ञापन


पॉम्पिओ ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि हमारे जैसा लोकतंत्र मिलकर काम करे, खासकर तब जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी स्पष्ट रूप से चुनौतियां पेश कर रही है। पॉम्पिओ ने कहा, हमारी आधारभूत परियोजनाएं, हमारी आपूर्ति श्रृंखला, हमारी संप्रभुता और हमारे लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सभी कुछ खतरे में हैं। काश हम इसे झुठला सकते।
विज्ञापन


वह अमेरिका भारत व्यावसायिक परिषद् की वार्षिक ‘इंडिया आइडियाज समिट’ के मुख्य सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, पीएलए द्वारा हाल में शुरू किए गए संघर्ष सीसीपी के अस्वीकार्य व्यवहार के नवीनतम उदाहरण हैं। भारतीय सेना के 20 जवानों की मौत पर हमें गहरा दुख है। मुझे विश्वास है कि अपने लगातार प्रयास से हम अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख में पांच मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन की सेना के बीच कई इलाकों में गतिरोध जारी है। स्थिति पिछले महीने और खराब हो गई जब गलवां घाटी में संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक मारे गए। पॉम्पिओ ने हाल में 59 चीनी मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित करने के भारत के निर्णय की सराहना की जिसमें टिकटॉक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ये भारत के लोगों के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा हैं।


उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हिंद-प्रशांत और पूरी दुनिया में भारत, अमेरिका का उभरता रक्षा सहयोगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की सुरक्षा के लिए अमेरिका ज्यादा सहयोगात्मक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली एक महत्वपूर्ण साझीदार है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति का मुख्य स्तंभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed